फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं ये फिल्मी सितारे, एक तो खुद एक्टिंग छोड़ बने 'राजनेता'

Fri, 24 Apr 2020 06:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता - फोटो : Social Media
राजनीति और फिल्मी दुनिया के रास्ते यूं तो बेहद अलग-अलग हैं। लेकिन फिर भी दोनों के बीच रिश्ते काफी गहरे हैं। किसी फिल्मी सितारे ऊपर कोई मुसीबत आती है तो नेता उन्हें अपनी छत्रछाया में सुरक्षित रखते हैं। तो वहीं फिल्मी सितारे भी राजनेताओं का प्रचार प्रसार करना कभी नहीं भूलते हैं। तो वहीं की फिल्मी ऐसे भी हैं जो राजनीतिक घरानों से ताल्लुक रखते हैं। इस पैकेज में हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बताएंगे जो राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से एक ने तो फिल्मी दुनिया को अलविदा कह, राजनीति में अपना अच्छा खासा मुकाम बना लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
Riteish Deshmukh - फोटो : Social Media
रितेश देशमुख
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख के बारे में कौन नहीं जानता। बॉलीवुड और राजनीति के गहरे रिश्ते के बारे में बात होती है तब रितेश का नाम इसमें सबसे पहले लिया जाता है। रितेश देशमुख के पिता स्वर्गीय विलासराव देशमुख महाराष्ट्र की राजनीति में बरसों तक सक्रिय रहे। रितेश के पिता 1999 से 2003 और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के मुक्यमंत्री रहे थे। हालांकि रितेश की जरा भी दिलचस्पी राजनीति में नहीं थी। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना सफल करियर बनाया।
विज्ञापन

3 of 6
Prateik Babbar - फोटो : instagram
प्रतीक बब्बर
बॉलीवुड में 'एक दीवाना था' फिल्म से कदम रखने वाले अभिनेता प्रतीक बब्बर भी राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। प्रतीक के पिता राज बब्बर राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। हालांकि राज बब्बर खुद भी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं। राज बब्बर के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके तीनों ही बच्चे अभिनय में अपना हाथ आजमा चुके हैं लेकिन सफलता केवल प्रतीक बब्बर के हाथ ही लगी।

4 of 6
Neha Sharma - फोटो : Social Media
नेहा शर्मा
बॉलीवुड खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता का नाम अजित शर्मा है। जो कि बिहार के भागलपुर से राजनीति में सक्रिय हैं। अजित शर्मा ने साल 2014 में बिहार के भागलपुर से कांग्रेस विधायक पद की शपथ ली थी। वहीं नेहा ने अपना करियर अभिनय को चुना। नेहा साल 2007 से अभिनय में सक्रिय हैं। हालांकि वो अपने पिता के लिए राजनीति में स्टार प्रचारक तौर पर उनके साथ अक्सर दिखाई देती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sanjay dutt and sunil dutt
संजय दत्त
संजय दत्त को पूरा बॉलीवुड संजू बाबा के नाम से जानता है। संजय दत्त का भी राजनीति से गहरा ताल्लुक है। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त अदाकारी के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय रहे। यहां तक कि संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भी राजनीति में सक्रिय हैं। प्रिया दत्त महाराष्ट्र से सांसद भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chirag Paswan - फोटो : Social Media
चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के मुखिया रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। लेकिन एक्टिंग में करियर बनाना उन्हें रास नहीं आया और वो भी अपने पिता की तरह ही राजनीति में सक्रिय हो गए। चिराग पासवान ने साल 2011 में 'मिले ना मिले हम' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कंगना रनौत भी थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें एक अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन उन्हें बॉलीवुड रास नहीं आया और उन्होंने अपना रुख राजनीति की ओर मोड़ लिया। आज चिराग पासवान का नाम बिहार के उभरते राजनेताओं में लिया जाता है। काफी कम समय में ही चिराग ने राजनीति में काफी नाम कमा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें