फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के मुद्दे पर 5 सेलिब्रिटीज के ऐसे बयान जिसने रातोंरात मचा दिया था तहलका

Mon, 19 Feb 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Priyanka and Ekta
बॉलीवुड में इन दिनों कास्टिंग काउच ऐसा मुद्दा है जिस पर बड़े-बड़े एक्टर्स अपनी राय रख चुके हैं। कुछ ने बातों बातों में इस बात का इशारा कि वह इसका शिकार हो चुके हैं तो किसी ने इस बात को स्वीकार किया एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसे कौन से 5 सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखकर सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka Chopra
कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' शो के सेट पर गई थीं। इस शो के दौरान 'क्वांटिको' गर्ल ने ऐसी बात कह डाली थी जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। प्रियंका ने कहा था- 'इसका शिकार सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी होते हैं।' प्रियंका की इस बात पर शो के होस्ट और टेलीविजन एक्टर रित्विक ने भी उनका समर्थन किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Mandira Bedi
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा - 'मैं 23 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं लेकिन मुझे किसी ने भी इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया। मैं उस जगह पर नहीं हूं मुझे कोई अच्छे काम के बदले किसी तरह के फेवर के बारे में पूछ सके। यह तभी संभव होता है जब दूसरा इंसान समझौता करने के लिए राजी हो जाए। यह हमेशा दो तरफा होता है।'

4 of 6
Richa Chadda
इस मुद्दे पर ऋचा चड्ढा ने ऐसी बात कह डाली थी जिससे तहलका मच गया था। ऋचा ने कहा था - 'फिल्म उद्योग में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिसके तहत यौन शोषण का खुलासा करने वाली लड़कियों को सुरक्षा दी जा सके। जब तक ऐसा नहीं होता, यौन शोषण की घटनाएं राज ही रहेंगी क्योंकि जब भी किसी ने इस बारे में मुंह खोलने की कोशिश की उसे इसके नतीजे भुगतने पड़े। अगर बॉलीवुड में लोग यौन उत्पीड़न की बात करेंगे तो बहुत सारे हीरो को काम छोड़ देना होगा। सिर्फ हीरो ही नहीं कई दूसरे लोग भी अपना काम और विरासत छोड़कर भागेंगे। जो निर्माता महिलाओं से जुड़ी फिल्में बनाते हैं और खुद को प्रगतिशील बताते हैं वो सब बर्बाद हो जाएंगे।'
विज्ञापन

5 of 6
Ekta Kapoor
फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर एक इवेंट के दौरान पहुंची थी। जब उनसे इंडस्ट्री में बढ़ते यौन शोषण के मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने अपनी राय रखी। एकता ने कहा - 'बॉलीवुड में भी हार्वी विंस्टन मौजूद हैं। कहानी के दो पहलू होते हैं लेकिन लोग अक्सर दूसरे पहलू पर बात करने से कतराते हैं। यह बात पूरी तरह से सच है कि प्रोड्यूसर जैसे पावर वाले लोग होते हैं जो अपनी पोजीशन का गलत इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ एक्टर्स भी हैं जो काम पाने के लिए अपनी सेक्सुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं। मुझे ऐसा लगता है लोगों को पावर के बल पर तोलना नहीं चाहिए। ऐसा हमेशा सच नहीं होता जिनके पास पावर न हो वह पीड़ित ही हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anurag Kashyap
यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर बोलने से अनुराग कश्यप भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा - 'यह बात बहुत अच्छी है कि लोग इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं। यहां तक की पीड़ित भी खुलकर आरोपियों के खिलाफ बोल रहे हैं। यह सब जगह है सिर्फ एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में ही नहीं। जब मैं कॉलेज में था तब मेरे दोस्त कहा करते थे कि लड़की मना भी करे तो उसका हाथ पकड़ना है। मेरा ड्राइवर जब भी किसी महिला को गाड़ी चलाते हुए देखता है तो कहता है कि जब इन्हें कार चलानी नहीं आती तो क्यों चलाती हैं? पुरुषों के दिमाग में हमेशा रहता है कि उन्हें महिलाओं को काबू करना हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें