फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 की उम्र में इन दो हीरोइनों के साथ काम करना चाहते हैं अमिताभ, टि्वटर पर डाला बॉयोडाटा

Mon, 19 Feb 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
सिने लवर्स के लिए अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया अकाउंट किसी ट्रीट से कम नहीं होता। पर्दे के पीछे रिकॉर्ड हुए मजेदार वीडियोज से लेकर अनदेखी तस्वीरों तक का कलेक्शन यहां मिल जाएगा। कभी-कभी तो किसी मुद्दे पर उनकी मजाकिया टिप्पणियां भी दिल खुश कर देती हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बिग बी ने एक अखबार का कट-आउट शेयर किया है और साथ में अपना जॉब एप्लिकेशन भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन ने जिस पेपर कटिंग की तस्वीर पोस्ट की है उसके अनुसार लंबाई की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ की जोड़ी आमिर खान और शाहिद कपूर के साथ अटपटी लगती है। 

इसी बहाने अपनी जॉब एप्लिकेशन शेयर करते हुए बिग बी ने दावा किया वह इन दो एक्ट्रेसेज के साथ काम करने के लिए फिट हैं क्योंकि उनकी हाइट अच्छी-खासी है-
 
विज्ञापन

3 of 4
amitabh bachachan
अब अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर आमिर खान और शाहिद कपूर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं, यह देखना मजेदार होगा। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'पीकू' में दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था। फिल्म में उन्होंने दीपिका के पिता का किरदार निभाया था। वहीं, कटरीना कैफ के साथ बिग बी जल्द फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में दिखेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan,
गौरतलब है कि दीपिका और कटरीना की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट ऋषि कपूर के ट्वीट के बाद आया है। अपने ट्वीट में ऋषि कपूर ने मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की तारीफों के पुल बांधे थे। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर जल्द फिल्म '102 नॉट आउट' में पिता-पुत्र का किरदार निभाते दिखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें