फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में हार-जीत पर कुछ ऐसा बोले सितारे, एक ने कहा 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं'

Sun, 26 May 2019 04:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sunny Deol, Hema Malini - फोटो : amar ujala
17वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। चुनाव में जहां दिग्गज नेताओं ने अपना हाथ आजमाया वहीं कई फिल्मी सितारों ने भी राजनीति में कदम रखा। चुनाव में कई सितारे जीत कर संसद पहुंचे तो कइयों को हार का सामना करना पड़ा है। अपनी हार-जीत पर इन सितारों ने बेहद अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया भी दी। आइए हम आपको बताते हैं कि नतीजे आने के बाद जीते हारे सेलेब्स ने कैमरे के सामने क्या-क्या कहा..
विज्ञापन

2 of 6
हेमा मालिनी - फोटो : ANI

मथुरा से दूसरी बार सासंद चुनी गईं हेमा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा ' मोदीजी ने बहुत मेहनत की है और पूरे देश को अपने काम से प्रभावित किया है, जैसा की मैं भी जीती हूं तो मुझे भी खुशी है कि मैंने भी अपने संसदीय क्षेत्र में कुछ अच्छे काम किये हैं, यही वजह है कि मैं यहां पर हूं।'

BJP leader Hema Malini, elected MP from Mathura: Modi ji has worked very hard and he has impressed the entire country. As I have also won, I'm happy that I delivered some good work in my constituency, that is why I got here. pic.twitter.com/y7uR2DpRmF

— ANI (@ANI) May 25, 2019

 
विज्ञापन

3 of 6
सनी देओल - फोटो : Social Media
सनी देओल
'
मैं क्षेत्र के लोगों के प्यार की लाज रखूंगा। विकास के लिए यादगारी काम करूंगा। उनकी जीत लोगों के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। देश की जनता ने भाजपा और सहयोगी पार्टियों के हक में खड़े होकर यह साबित कर दिया है कि देश के लोग अब लुभावने वादों को महत्व नहीं देते बल्कि काम करने वाली पार्टी के हाथ में ही देश का भविष्य समझते हैं।'

परम आदरणीय नरेंद्र मोदी जी तथा आदरणीय अमित शाह जी ने जो मुझमे विश्वास प्रकट किया, मुझे खुशी है कि मैं उस पर पूरा उतरा। लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर के लोगों का मैं तहदिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे अपना बनाकर मुझे विजयी बनाया। यह जीत  कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।



 

4 of 6
रवि किशन (फाइल फोटो) - फोटो : file photo
रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन ने तो हाल ही में हुई एनडीए की बैठक को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा,' पार्लियामेंट का पहला दिन साथ में सनी पाजी और देश के सबसे बड़े और अधबूत नेता नरेंद्र मोदी जी। उनकी आवाज और उनकी फैंटास्टिक स्पीच एक सीख हम सभी के लिए। 



 
विज्ञापन

5 of 6
आजमगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी निरहुवा - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने राजनीति में पहली बार अपना कदम रखा लेकिन वो फिसल गए। यूपी की हाईप्रोफाइल सीट आजमगढ़ से निरहुआ ने बीजेपी के टिकट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा। इसमें वो करीब 2 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए। अपनी बार पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'दूर दृष्टी, कड़ी मेहनत, पक्का इरादा, जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं, भारत माता की जय'।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jaya prada - फोटो : social media
जया प्रदा
एक्ट्रेस जया प्रदा ने इंस्टाग्राम पर लिखा,'मैं रामपुर की जनता के आदेश का आदर करती हूं और ये वादा करती हूँ कि रामपुर की सेवा में सदा जुटी रहूंगी। इसीके के साथ मैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा को विजयी होने की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। सभी जीतने वालों को बधाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें