फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: मुंबई की सड़कों पर दिखे सितारे, कोई जिम के बाहर तो कोई एयरपोर्ट पर हुआ स्पॉट, देखें तस्वीरें

Sat, 12 Nov 2022 10:03 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social media
एंटरटेनमेंट की दुनिया चकाचौंध भरी है। इसमें आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। बॉलीवुड में पार्टीज और मुलाकातों का दौर चलता ही रहता है। सेलेब्स कभी इन पार्टीज में स्पॉट किए जाते हैं, तो कभी फिल्मों की स्क्रीनिंग्स पर देखे जाते हैं। लेकिन इनके अलावा  बॉलीवुड सेलिब्रिटीज मुंबई की सड़कों पर भी घूमते-फिरते देखे जाते हैं। कल भी कुछ ऐसा ही हुआ कई सेलेब्स को मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। चलिए जानते हैं आपका कौन सा पसंदीदा सितारा कल कहां स्पॉट किया गया.. 
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social media
बॉलीवुड सितारों को अक्सर मुंबई की अलग-अलग जगहों पर अपनी प्रोफेशनल काम के चलते या घर का कोई काम करते हुए देखा जाता है। हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, मलाइका अरोड़ा, अनिल कपूर और रवीना टंडन को मुंबई की सड़कों पर कैजुअल लुक मगर स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया है। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर चर्चाओं में हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में अभिनेता एक डेन्टिस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस बीच कल कार्तिक को जुहू में जिम के बाहर उनकी मिनी कूपर में देखा गया। इस दौरान कार्तिक ने ढीली-ढाली सी सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी। वह हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रहे थे।
Rozlyn Khan: कैंसर से जूझ रही हैं ‘सविता भाभी’, पोस्ट साझा कर लिखा- मॉडल के रूप में काम रखेंगी जारी
विज्ञापन

3 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : Social media
अनन्या पांडे
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अनन्या पांडे को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में देखा गया था। इस समय वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। ऐसे में कल अभिनेत्री को मुंबई के खार में धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। अनन्या ने इस दौरान ढीली-ढाली बेज कलर की पैंट और सफेद कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ था, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थीं।
Kevin Conroy:  केविन कॉनरॉय का 66 वर्ष की आयु में निधन, एनिमेटेड सीरीज में दी थी बैटमैन के किरदार को आवाज

4 of 6
अनिल कपूर - फोटो : Social media
अनिल कपूर
बॉलीवुड के बेहतरीन और फिट अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार अनिल कपूर को कल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।  वह मुंबई से कहीं बाहर जा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने गहरे नीले रंग की जींस और काले रंग की पोलो टी-शर्ट पहनी हुई थी। अनिल कपूर ने अपने लुक को ब्राउन कलर के शेड्स से कंप्लीट  किया था।
Ranveer Singh: मारकेश फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सिंह ने मचाई धूम, 'गली बॉय' के रैप पर जमकर थिरके अभिनेता
विज्ञापन

5 of 6
रवीना टंडन - फोटो : Social media
रवीना टंडन
अपने समय की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रवीना टंडन आज भी लोगों का दिल बखूबी धड़काती हैं। अपने फैशन सेंस से आज भी सबको प्रभावित करने वाली अभिनेत्री को कल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री ने मैचिंग प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई थी। रवीना टंडन को आखिरी बार 'केजीएफ: चैप्टर 2' में देखा गया था, जिसमें उनके लुक और एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। 
Friday Box Office: ब्लैक पैंथर ने भारत में पहले दिन कमाए 12.5 करोड़, ऐसा रहा कांतारा-ऊंचाई का कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social media
मलाइका अरोड़ा
अपनी फिटनेस के लिए जानी-जाने वाली अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह आए दिन अर्जुन के साथ स्पॉट की जाती हैं, लेकिन कल मलाइका को जिम के बाहर देखा गया था। अपने वर्कआउट सेशन के लिए उन्होंने स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक टाइट फिट लेगिंग पहनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें