साल 2022 शुरुआत से ही सिनेमा जगत के लिए खास रहा है। इस बार फिल्मों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के कई अभिनेता-अभिनेत्रियों की जिंदगी भी काफी रोमांचक रही है। क्योंकि बहुत से सेलेब्स ने इस साल उनकी जिंदगी का नया सफर शुरू किया है। इस साल कई सितारे माता-पिता बन चुके हैं, तो कुछ के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर एक नन्ही राजकुमारी जन्म हुआ है, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसे में हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल आलिया-रणबीर के अलावा किस-किस सेलेब के घर किलकारियां गूंजी हैं।