फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Baby: मां बनने के बाद आलिया ने शेयर किया पहला पोस्ट, खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे

Sun, 06 Nov 2022 02:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। आलिया ने आज मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बिटिया को जन्म दिया है। इस खबर से फैंस बेहद उत्साहित हैं। कपूर परिवार में बधाईयों का तांता लग गया है। इसके अलावा तमाम सिने हस्तियां भी आलिया-रणबीर कपूर को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रही हैं। बता दें कि आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। इस पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और नन्ही परी को आशीर्वाद दे रहे हैं।

OTT: अपराध की सच्ची घटनाओं पर बनी इन फिल्मों को देख कांप जाएगी रूह, सीरियल किलर की हैवानियत से कराएंगी रूबरू
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
डिलीवरी के बाद आलिया भट्ट ने अपना पहला पोस्ट शेयर कर दिया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इस पर लिखा है, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है।' इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने ब्लैक हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। आलिया के इस पोस्ट पर मौनी रॉय, श्वेता बच्चन, सोनम कपूर से लेकर तमाम सितारे बधाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया की को-स्टार मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'बधाई हो रणबीर-आलिया। आपकी प्यारी गुड़िया की मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।' वहीं श्वेता बच्चन ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई। खुश रहिए, स्वस्थ रहिए।' जोया अख्तर ने लिखा है, 'खूब बधाई।' नेहा धूपिया ने लिखा है, 'बधाई हो! आप तीनों को खूब प्यार।' इसके अलावा जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे ने भी रिएक्ट किया है और हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।


4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने कमेंट लिखा है, 'बेटी होने से बड़ी खुशी इस दुनिया में कुछ नहीं।' वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई दी है। साथ ही वह उनकी नवजात बच्ची से मुलाकात के लिए भी बेसब्र हो रही हैं। उन्होंने लिखा है, 'बधाई हो डार्लिंग गर्ल, तुम्हें देखने के लिए बेकरार हूं प्रिंसेस।' कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा है, 'बधाई हो मम्मी पापा! यह दुनिया का सबसे शानदार तोहफा है। नन्ही परी को खूब प्यार। भगवान आपके परिवार की रक्षा करें।' केआरके ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'सात महीने के अंदर खूबसूरत बिटिया के माता-पिता बनने पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई।'





विज्ञापन

5 of 6
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी आलिया भट्ट को मां बनने पर बधाई दी है। करण ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'दुनिया में तुम्हारा स्वागत है बेबी गर्ल...यहां बेशुमार प्यार तुम्हारा इंतजार कर रहा है। आई लव यू आलिया और रणबीर। मैं नाना बन गया हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर - फोटो : social media
आलिया भट्ट की ननद और रणबीर कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी बुआ बनने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर और आलिया की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'आज का दिन खुशियों भरा है। प्यारी गुड़िया के गौरवान्वित माता-पिता। बेबी गर्ल को बुआ का खूब प्यारा।' रिद्धिमा के अलावा दादी बनी नीतू कपूर और नानी बनीं सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें