फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Bold Movies: बेहद बोल्ड हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, एक में तो फिल्माए गए थे पूरे 27 किसिंग सीन

Wed, 09 Nov 2022 01:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ख्वाहिश, शुद्ध देसी रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनके अलग-अलग जॉनर होते हैं। हर फिल्म में लोगों को ध्यान में रखकर अलग तरह का कंटेंट पेश किया जाता है। वहीं, कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते। इन फिल्मों में बोल्ड सीन की भरमार के साथ ही बोल्डनेस की हदें पार कर दी गईं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक्टर्स ने भर-भरकर बोल्ड सीन दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ख्वाहिश - फोटो : सोशल मीडिया
ख्वाहिश
बॉलीवुड में एक समय था जब लोग मल्लिका शेरावत की फिल्मों का इंतजार करते थे। मल्लिका शेरावत की फिल्म में रोमांस और बोल्ड सीन की भरमार रहती थी। मल्लिका शेरावत ने फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म की थीम एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित थी। फिल्म में मल्लिका और एकांतर हिमांशु के 17 किसिंग सीन की खूब चर्चा हुई थी।

Abhishek Bachchan: शुरुआती दिनों में किंग खान ने दी थी अभिषेक को सलाह, आज तक उसी पर अमल कर रहे हैं अभिनेता
विज्ञापन

3 of 7
मर्डर 2 - फोटो : social media
मर्डर
2004 में आई इस फिल्म में मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में दोनों के कई बोल्ड और इंटिमेट सीन थे, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, 'मर्डर' की सफलता के बाद 'मर्डर-2' भी बनाई गई थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जैकलीन फर्नांडीज थीं।

Gangubai Kathiawadi: देश ही विदेश भी हिट है आलिया भट्ट का स्टाइल, गंगूबाई बन रैंप वॉक करती दिखीं मॉडल्स

4 of 7
जिस्म 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जिस्म 2
बॉलीवुड की सबसे बोल्ड फिल्म 'जिस्म' देखने के लिए लोग थिएटर में उमड़ पड़े। उस वक्त हर कोई इस फिल्म की चर्चा कर रहा था। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसका सीक्वल आया, जिसमें सनी लियोनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'जिस्म 2' में सनी लियोनी थीं। फिल्म में सनी ने रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह के साथ कई बोल्ड सीन दिए थे। 

Screw Dheela: ‘स्क्रू ढीला’ के लिए टाइगर श्रॉफ ने मांगी इतनी फीस, सुनते ही करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला
विज्ञापन

5 of 7
शुद्ध देसी रोमांस - फोटो : सोशल मीडिया
शुद्ध देसी रोमांस
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म 2013 में आई थी, जिसमें वह परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में लिव इन रिलेशनशिप को दिखाया गया है, जिसमें सुशांत, परिणीति और वाणी के बीच लव ट्राएंगल दिखाया गया है। वहीं, इस फिल्म में 27 किसिंग सीन फिल्माए गए थे। ऐसे में परिवार के साथ देखने के लिए यह फिल्म कुछ ज्यादा ही बोल्ड है।

Raju Srivastava: हॉस्टल डेज 3 के टीजर में दिखी राजू की झलक, कॉमेडियन का मुस्कुराता चेहरा देख भावुक हुए फैंस
विज्ञापन

6 of 7
फायर - फोटो : सोशल मीडिया
फायर
दीपा मेहता की यह फिल्म अपने टाइटल की तरह ही दमदार थी। इस फिल्म में एक महिला अपनी शारीरिक जरूरतों के बारे में बात करती है जो किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर पूरी की जा सकती है। नंदिता दास और शबाना आजमी की इस फिल्म में कई बोल्ड सीन थे।

Rashmika Mandanna: लगातार जारी ट्रोलिंग से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गर्लफ्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
गर्लफ्रेंड
यह फिल्म 2004 में आई थी, जिसमें अमृता अरोड़ा और ईशा कोपिकर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। समलैंगिक संबंधों पर आधारित इस फिल्म में कई बोल्ड सीन फिल्माए गए है। वहीं, फिल्म में सुमित निझावन और आशीष चौधरी भी शामिल हैं।

Pawan Singh-Jyoti: पवन सिंह के फैंस ने दी ज्योति को धमकी, बोले- भइया को खरोच भी आई तो...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें