दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, दिव्या खोसला कुमार ने कहा कि, "आईफा, भारतीय सिनेमा की व्यापक पहुंच का प्रतिनिधित्व करता है। मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं और यस आइलैंड, अबू धाबी में 22वें संस्करण में अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हूं।"अभिनेत्री नोरा फतेही ने कहा, "मैं वास्तव में उत्साहित हूं क्योंकि यह न केवल आईफा में मेरा पहला मौका है, बल्कि इसलिए भी है कि यह सभी के लिए एक तरह का प्रदर्शन है। एक कलाकार के रूप में, मैं यस द्वीप में आईफा के 22वें संस्करण का हिस्सा बनकर वास्तव में खुश हूं, जो भारतीय सिनेमा और संस्कृति को एक वैश्विक मंच पर ला रहा है।