फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही चंकी पांडे की बेटी के मीम्स वायरल, नेपोटिज्म पर दिया था ये जवाब

Wed, 20 Feb 2019 03:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ananya Pandey - फोटो : twitter
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya Pandey) बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही काफी फेमस हो चुकी हैं। अनन्या (Ananya Pandey) की फैन फालोइंग भी काफी है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। अनन्या इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस बीच अनन्या करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात की, जिसके बाद से अनन्या के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ananya Pandey Tiger Tara - फोटो : twitter
'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) में अनन्या के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाकी दो स्टार्स तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने अनन्या से नेपोटिज्म के बारे में पूछा। अनन्या ने बेबाकी से इस बात को स्वीकारा और कहा कि वह नेपोटिज्म की वजह से ही यहां पर हैं। नेपोटिज्म के इस सवाल पर अनन्या के जवाब की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ananya Pandey Tiger Tara - फोटो : twitter
शो के दौरान के उनके मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। यहां तक कि अनन्या ने कुछ मीम्स की तस्वीरें खुद भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में अनन्या सोच में डूबी हुई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीम्स पर लिखा हुआ है - 'मुझे नहीं पता कि इस तरह के एक्सप्रेशन क्यों है। लेकिन ये मीम्स मुझे अच्छे लग रहे हैं।' 

4 of 5
ananya pandey
वहीं दूसरे मीम्म में अनन्या अपने दोस्तों को देखकर किस तरह के रिएक्शन देती हैं। इस तस्वीर में अनन्या की दोस्त सुहाना खान और शनाया कपूर है। इस मीम्स के ऊपर लिखा है जब मैं अपने दोस्तों को लंबे समय बाद देखती हूं। इसके अलावा अनन्या का करण जौहर के साथ भी मीम्स वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : twitter
इस मीम्म में करण जौहर अनन्या से कह रहे हैं 'तारा गा सकती है, टाइगर डांस कर सकता है और अन्नया'..वहीं दूसरी तस्वीर में लिखा है 'अनन्या अपनी जीभ से नाक को छू सकती हैं।' इसके साथ ही अनन्या का शॉपिंग को लेकर भी मीम्स वायरल हो रहा है। आपको बता दें, अनन्या इन दिनों डेब्यू के अलावा कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों को एक साथ कई बार देखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें