फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South vs Bollywood: पर्दे पर टकरा चुकी हैं साउथ और बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 30 Mar 2025 02:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Clashes: पर्दे पर साउथ और बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने एक-दूसरे से टकराई हैं, जिनमें से कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इन फिल्मों की लिस्ट देखकर दर्शक चौंक सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड और साउथ की फिल्में - फोटो : एक्स
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फिल्में जब बड़े पर्दे पर एक साथ रिलीज होती हैं तो दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ जाता है। हाल ही में सलमान खान की 'सिकंदर' रिलीज हुई है। वहीं, तीन दिन पहले मोहनलाल की 'एल 2: एम्पुरान' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पर्दे पर बड़ी फिल्मों का टकराना कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई बार साउथ और बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को चुनौती दी है। आइए कुछ ऐसी ही फिल्मों की टक्कर पर नजर डालते हैं...
Dhanashree Verma Video: युजवेंद्र से तलाक के बाद धनश्री ने शेयर किया नया डांस वीडियो, यूजर ने पूछे टफ सवाल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तंगलान-स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
केजीएफ-जीरो
साल 2018 में यश की 'केजीएफ: चैप्टर 1' और शाहरुख खान की 'जीरो' की टक्कर ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी थी। 'केजीएफ' 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी, जिसमें यश का रॉकी भाई वाला किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म की जमकर तारीफ हुई थी। उसी दिन रिलीज हुई 'जीरो' में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थे, लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
Ranveer Allahbadia: विवाद के बाद एक नई शुरूआत कर रहे रणवीर अल्लाहबादिया, लोगों से की ये खास अपील
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2, सरफिरा - फोटो : लाइका प्रोडक्शंस, अक्षय कुमार (एक्स)
इंडियन 2-सरफिरा
कमल हासन की 'इंडियन 2' और अक्षय कुमार की 'सरफिरा' की भिड़ंत 2024 में देखने को मिली थी। 'इंडियन 2' एक पैन-इंडिया फिल्म थी। यह फिल्म शंकर के निर्देशन में बनी थी। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसमें कमल हासन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते दिखे थे। दूसरी तरफ 'सरफिरा' भी उसी दिन रिलीज हुई थी। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थीं। 

4 of 5
तंगलान-स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
तंगलान-स्त्री 2
2024 में 'तंगलान' और 'स्त्री 2' की टक्कर भी चर्चा में रही। चियान विक्रम की 'तंगलान' 15 अगस्त को रिलीज हुई। यह एक पीरियड ड्रामा थी जो कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी को दिखाती नजर आई थी। इसकी सिनेमैटोग्राफी और कहानी ने खूब वाहवाही बटोरी। दूसरी ओर, 'स्त्री 2' भी उसी दिन रिलीज हुई। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेलर-गदर 2 - फोटो : एक्स
जेलर-गदर 2
रजनीकांत की 'जेलर' और सनी देओल की 'गदर 2' की टक्कर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ही फिल्म 2023 में एक दिन के गैप में रिलीज हुई थीं। 'जेलर' 10 अगस्त को आई थी, जिसमें रजनीकांत के स्टाइल और एक्शन ने फैंस को दीवाना बना दिया था। दूसरी तरफ, 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। सनी देओल का तारा सिंह वाला किरदार भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल करने में कामयाब रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें