Sunny Deol on Sikandar: सिकंदर की रिलीज पर सनी देओल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान खान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पंजाबी भाषा में अभिनेता का उत्साह बढ़ाया है।
सलमान खान और सनी देओल की दोस्ती बॉलीवुड में किसी से छुपी नहीं है। दोनों सितारों ने पहले भी कई मौकों पर एक-दूसरे का साथ दिया है। सनी का यह मैसेज न सिर्फ उनकी दोस्ती को दिखाता है, बल्कि 'सिकंदर' के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को भी दोगुना कर रहा है।
फिल्म में ये सितारे भी हैं मौजूद
सिकंदर का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे सितारे हैं। यह पहला मौका है जब सलमान और रश्मिका की जोड़ी पर्दे पर नजर आई है।
विज्ञापन
5 of 6
टाइगर 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'टाइगर' के बाद 'सिकंदर' बने सलमान
इससे पहले सलमान खान 'टाइगर 3' में नजर आए थे। यशराज की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर औसत साबित हुई थी।
सनी देओल खुद भी अपनी अगली फिल्म 'जाट' के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। गोपीचंद मलिनेनी के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन फिल्म का ट्रेलर 24 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। रणदीप हुड्डा के साथ सनी की यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।