फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Birthday: मां के बिना टूटा हुआ महसूस कर रहे अक्षय कुमार, जन्मदिन पर तस्वीर शेयर कर लिखा- जिंदगी चलती रहती है

Thu, 09 Sep 2021 12:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर एक्टर ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। दरअसल, उनके इस खास दिन से एक दिन पहले ही उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ था। जिसके बाद यह अक्षय का मां के बिना यह पहला जन्मदिन है। 

अपने इस खास दिन पर अक्षय ने मां संग एक तस्वीर शेयर कर लिखा- इसे इस तरह से कभी पसंद नहीं किया होगा। लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहां से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे का गाना गा रही होंगी। आप सभी लोगों की संवेदनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी चलती रहती है। वहीं, अक्षय की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कल हुआ था निधन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का बुधवार सुबह मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में निधन हो गया। इस बारे में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। दरअसल, अरूणा बीते कुछ दिनों से बीमार थीं। जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार ना देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के करीब रहे हैं अक्षय

अभिनेता शुरू से ही अपने परिवार के बहुत करीब रहे हैं। अपने करियर की शुरुआत के समय वह अपनी सफलता के लिए हमेशा अपने परिवार को श्रेय दिया करते थे। हालांकि, आज अपनी मां को खोने के बाद अक्षय के लिए यह दुख की घड़ी है। दरअसल, अक्षय अपनी मां के करीब थे और इस बारे में उन्होंने कई बार बताया था।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

9 सितंबर को हुआ जन्म

9 सितंबर 1967 में अमृतसर में जन्में राजीव ओम भाटिया यानि अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं। अक्षय ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह में बनाई और आज उनकी लगभग हर फिल्म करोड़ों की कमाई करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सौगंध फिल्म से किया डेब्यू

अक्षय कुमार ने फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन फिल्म 'खिलाड़ी' से उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान मिली थी। इसके बाद अक्षय ने 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420', 'हेरा फेरी', 'अजनबी', 'रुस्तम', 'बेलबॉटम', 'बेबी', 'गुड न्यूज' जैसी कई फिल्में कीं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें