फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अपनी पत्नियों से बेइंतहा प्यार करते हैं ये सितारे, क्यूट 'निक नेम्स' देते हैं इश्क की गवाही

Wed, 29 Nov 2023 08:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके नाम से होती है। कभी-कभी हमसे जुड़ें लोग अपना प्यार दिखाने के लिए हमें कुछ ऐसा नाम दे देते हैं, जो हमारी पहचान की वजह बन जाता है। निक नेम से बुलाने की आदत आम लोगों समेत बॉलीवुड सेलेब्स में भी होती है। अक्सर ज्योतिष से लेकर अलग-अलग कारणों के चलते अपने नाम बदलने वाले बॉलीवुड स्टार्स कई बार अपने चाहने वालों के लिए निक नेम्स रखते हैं। आम लोगों की तरह कई सितारे अपने पार्टनर्स की तरफ अपना प्यार जताने के लिए खास निक नेम्स रखते हैं। आज हम इस रिपोर्ट में ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी पत्नियों की तरफ अपना प्यार जताने के लिए उनके यूनिक और स्पेशल निक नेम्स रखे हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड वाइव्स के यूनिक निक नेम्स के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का एक-दूसरे के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों सितारे अक्सर एक-दूसरे के लिए इश्क जगजाहिर करते नजर आते हैं। इस साल की शुरुआत में कियारा आडवाणी से शादी रचाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में 'कॉफी विद करण 8' में पहुंचे। इस शो में अभिनेता ने खुलासा किया कि वह पत्नी कियारा को प्यार से तीन नामों से बुलाते हैं। यह निक नेम्स 'लव', 'की' और 'बे' हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
'गोलियों' की 'रासलीला' खेलकर अपनी 'लीला' को पाने वाले रणवीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता भी आए दिन किसी न किसी तरीके से दीपिका के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं। इन्हीं सब तरीकों में एक तरीका उनके द्वारा दीपिका को खास नाम से पुकारना है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को प्यार से 'तितली' कह कर पुकारते हैं। 

4 of 6
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बी-टाउन की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। लेकिन दोनों बेहद ही प्राइवेट हैं। बहुत ही कम ऐसा होता है, जब कटरीना और विक्की सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर करते हों। लेकिन जब वह ऐसा करते हैं, तो उनकी छोटी से छोटी चीज़ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। ऐसे में जब विक्की द्वारा कटरीना के लिए रखे गए निक नेम का खुलासा हुआ था तो उसने फैंस से बीच खूब चर्चा बटोरी थी। विक्की कौशल, कटरीना को 'पैनिक बटन' बुलाते हैं और इसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल, कटरीना बहुत जल्दी परेशान हो जाती हैं, जिसकी वजह से विक्की कौशल उन्हें इस नाम से बुलाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन
अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 16 साल बीत चुके हैं। दोनों के बीच बहुत प्यार है, जो समय-समय पर फैंस के सामने आता रहता है। जूनियर बच्चन भी ऐश्वर्या को खास नाम से पुकारते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या को 'ऐश' कह कर बुलाते हैं और प्यार से 'वाइफी' कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी किसी से पीछे नहीं हैं। वह भी अपनी पत्नी जया बच्चन को खास नाम से बुलाते हैं। बिग बी, जया बच्चन को किसी जमाने में 'मैडम' कहा करते थे, लेकिन अब वह उन्हें 'देवी जी' कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें