फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Habbits : बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को सिगरेट की बुरी लत, लाख कोशिश के बावजूद भी नहीं कर पाईं काबू

Fri, 17 Feb 2023 11:37 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत,रानी मुखर्जी,रूपा गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने दमदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। लोग उनकी खूबसूरती के साथ साथ उनकी एक्टिंग के भी मुरीद होते हैं। कभी-कभी अपने किरदार को और भी ज्यादा बोल्ड दिखाने के लिए ये अभिनेत्रियां फिल्मों में सिगरेट के कश भी लगाती नजर आती हैं। क्या आप जानते है कि बॉलीवुड की ऐसी कई अदाकारा हैं, जो रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी सिगरेट पीने का शौक रखती हैं या यूं कह लीजिए कि उन्हें सिगरेट पीने की बुरी लत है।

विज्ञापन

2 of 6
रूपा गांगुली - फोटो : social media

रूपा गांगुली

सिगरेट पीने की बुरी लत में सबसे पहला नाम आता है, 'महाभारत' की ' द्रौपदी' यानी रूपा गांगुली का। एक्ट्रेस ने 'महाभारत' में 'द्रौपदी' का किरदार निभाया था। रूपा स्मोकिंग की काफी शौकीन हैं। एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह रूपा अब राजनीति में अपने कदम आजमा रही हैं।

विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत - फोटो : social media
कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत एक्टिंग के साथ -साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से कंगना अपने किरदार में जान डाल देती हैं। फिल्मों में आपने कंगना को कई दफा सिगरेट के कश लगाते देखा होगा। एक्ट्रेस रियल लाइफ में भी सिगरेट पीने की आदी हैं। 

4 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : social media

रानी मुखर्जी

एक्टिंग की दुनिया में अपनी अदाकारी से लोगों को अपना मुरीद बना लेने वाली एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी सिगरेट पीने की बुरी लत है। रानी की इस बुरी आदत की वजह से उन्हें घर से कई बार डांट-फटकार भी लगाई गई, लेकिन उनकी यह आदत नहीं छूटती है।

यह भी पढ़ें-  Lara Dutta: शादीशुदा महेश भूपति के स्वभाव पर फिदा हो गई थीं लारा दत्ता, ऐसी है कपल की लव स्टोरी

विज्ञापन

5 of 6
तनूजा - फोटो : social media

तनुजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा 70 के दशक की दमदार एक्ट्रेस मानी जाती थीं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लोग दीवाने थे, लेकिन क्या आपको पता है कि तनुजा को सिगरेट पीने की लत है। वह लोगों के सामने सरेआम सिगरेट पीते भी नजर आई थीं। बता दें कि तनुजा कालोज और तनीषा की मां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तनीषा मुखर्जी - फोटो : social media

तनीषा मुखर्जी

अपनी मां तनुजा की तरह तनीषा को भी सिगरेट पीने की लत है। तनीषा फिल्मों में कम दिखाई देती हैं, लेकिन उन्हें सिगरेट पीने का काफी शौक हैं। एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलुगू, मराठी फिल्मों में भी नजर आती हैं। तनीषा फिल्म ' तुम मिलो तो सही', 'सरकार राज' 'बी केयरफुल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-  Darshan Thoogudeepa : जब कन्नड़ एक्टर दर्शन को सरेआम पड़ी चप्पल, भाग्य की देवी को लेकर दिया था विवादित बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें