फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Handbags: आम इंसान के सैलरी पैकेज जितनी है इन सेलेब्स के हैंडबैग की कीमत, यहां देखें लिस्ट

Fri, 21 Oct 2022 05:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जैकलीन फर्नांडिस, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं बल्कि फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने चार्मिंग लुक से फैंस का दिल धड़काती हैं। उनके फैशन सेंस को लाखों फैंस फॉलो करते हैं। बात चाहे अभिनेत्रियों के महंगी ड्रेस की हो, शूज या फिर अन्य कोई लग्जरी कलेक्शन ये सब उनके फैंस को काफी आकर्षित करता है। बात जब अभिनेत्रियों के महंगे सामानों के कलेक्शन की हो रही है तो आज हम आपको एक्ट्रेसेज के महंगे हैंडबैग के बारे में बताएंगे। जितनी इनके हैंडबैग की कीमत है, उतना तो किसी आम आदमी का सैलरी पैकेज होता है। तो चलिए जानते हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर खान अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। करीना कपूर को लग्जरी हैंडबैग्स का बहुत शौक है। वह ट्रैवलिंग से लेकर जिम तक अक्सर अलग-अलग लग्जरी बैग कैरी करती हुई नजर आती हैं। करीना के पास तमाम डिजाइनर ब्रांड के बैग शामिल हैं। ये डिजाइनर बैग अपने लेदर के चलते पूरी दुनिया में मशहूर है। इन बैग की कीमत करीब 8 लाख रुपये है।

इसे भी पढ़ें- Diwali 2022: सिनेमा जगत में मशहूर है इन सितारों की दिवाली पार्टी, करोड़ों रुपये खर्च कर मनाते हैं जश्न
 
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
फैशन के मामले में आलिया भट्ट भी किसी से कम नहीं हैं। आलिया भट्ट का ड्रेस कोड हमेशा से ही क्लासी रहा है, ऐसे में वो बैग्स भी क्लासी लेना पसंद करती हैं। आलिया भट्ट के बैग कलेक्शन में कई महंगे और खूबसूरत बैग देखने को मिल जाएंगे। आलिया के पास एक खास ब्रांड का खूबसूरत सा बैग है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने फैशनेबल ड्रेस के साथ क्लासी बैग कैरी करना नहीं भूलती हैं। प्रियंका चोपड़ा के हैंडबैग कलेक्शन में कई डिजाइनर और महंगे बैग्स शामिल हैं। लेकिन उनके पास एक मिनी हैंडबैग है जिसकी कीमत 9 लाख रुपए है।
विज्ञापन

5 of 6
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडीस
जैकलीन फर्नांडिस बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ऐसे में वो अक्सर डिजाइनर कपड़ों से लेकर महंगे हैंडबैग्स तक की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं। जैकलीन ने एक बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मिरर सेल्फी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने कैजुएल लुक के साथ एक लग्जरी हैंडबैग कैरी किया था, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। इस लग्जरी बैग की कीमत 5 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर अपने फैशनेबल ड्रेसिंग सेंस के अलावा खूबसूरत बैग भी कैरी करना पसंद करती हैं। जान्हवी ट्रैवलिंग के दौरान अक्सर एक लाल रंग का बैग अपने साथ रखती हैं, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें