गौरांग दोशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई पुलिस ने इस मामले में नामजद रजत मौर्य और संजय सहा को पहले ही गिरफ्तार कर लियाहै। इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद निर्माता गौरांग दोशी ने ‘अमर उजाला’ को बताया था कि संजय सहा और उनकी पार्टनर राधिका नंदा ने उनसे करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये ठगे हैं। बातचीत के दौरान गौरांग दोशी ने ये भी बताया कि अब तक संजय सहा और राधिका नंदा कई लोगों को ओटीटी अप्रूवल और फिल्म में निवेश के नाम पर चूना लगा चुके हैं और उनके खिलाफ अब तक 39 केस दर्ज हो चुके हैं।