आज के दौर में लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर घर बैठे मनोरंजन करना पसंद करते हैं। अब ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा माध्यम बन गया है। दर्शक ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कई सेलेब्स अपनी किस्मत आजमाने के लिए ओटीटी का सहारा लेते हैं। कई फिल्मों ने सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर धमाल मचाया है। ओटीटी पर कई ऐसी वेब सीरीज और फिल्में आईं, जिनकी जिम्मेदारी महिलाओं किरदारों के कंधों पर थी। महिला किरदारों को निभाने वाले कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दम पर दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने फिल्म या सीरीज को कमजोर नहीं पड़ने दिया। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ओटीटी पर किन महिला किरदारों ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को लुभाया...