इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के आते ही उनका बॉयकॉट शुरू हो जाता है। देश में काफी दिनों से लगातार ही फिल्मों को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बॉयकॉट हो रहा है, जिसकी वजह है फिल्म का गाना 'बेशरम रंग।' कई दिनों से गाने में दीपिका की 'भगवा बिकिनी' को लेकर विवाद जारी है। वहीं, बीते दिनों पहले बॉयकॉट ट्रेंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पीएम मोदी ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि फिल्मों पर गैर जरूरी बयान देने से बचना चाहिए। अब इस पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।