फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold Scenes: इन फिल्मों में बोल्ड सीन के नाम पर दर्शकों के साथ हुआ धोखा? एक्ट्रेस नहीं बॉडी डबल के साथ हुए शूट

Thu, 10 Nov 2022 05:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक पहेली लीला, सात खून माफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन होना आम बात हो गई है। साल में कई ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जो अपने बोल्ड सीन्स की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। लेकिन इतने सारे लोगों के सामने बोल्ड सीन शूट करना कोई आसान बात नहीं होती। ऐसे में कुछ अभिनेत्रियां इन्हें शूट करने से कतराती हैं, तो कुछ बड़ी आसानी से इन्हें शूट कर लेती हैं। लेकिन जिन अभिनेत्रियों को ऐसे सीन शूट करने में परेशानी होती हैं, उनके लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है। इन सीन्स को इस तरह से फिल्माया जाता है कि दर्शकों को लगता है कि इसमें एक्ट्रेस ही हैं। हालांकि सच्चाई एकदम विपरीत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बॉडी डबल का इस्तेमाल करके बोल्ड सीन शूट किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एक पहेली लीला - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी
सनी लियोनी बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं और कई फिल्मों में बोल्ड सीन देकर तहलका भी मचा चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'एक पहेली लीला' में सनी ने बोल्ड सीन शूट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था। मोहित अहलावत के साथ फिल्माए जाने वाले सीन को उन्होंने पति डैनियल के साथ शूट किया था। 

Kangana Ranaut: ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने कंगना रणौत को किया इग्नोर, अभिषेक ने यूं संभाली बात

 
विज्ञापन

3 of 5
हिस्स - फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत ने अपने शुरुआती करियर में ही कई फिल्मों में भर-भरकर बोल्ड सीन दिए थे। ऐसे में जब 2010 में उनकी फिल्म 'हिस्स' रिलीज हुई, तो बोल्ड सीन देख लोग हैरान रह गए। फिल्म में बेहद बोल्ड सीन थे, जिसको लेकर खूब बवाल भी हुआ था। लेकिन मल्लिका ने दावा किया था कि उनके कुछ बोल्ड सीन बॉडी डबल के साथ शूट हुए हैं और बाकी में वह ही नजर आई हैं।

Malaika Arora: अर्जुन कपूर से शादी नहीं, ये है मलाइका अरोड़ा के ‘हां’ कहने की वजह, जानकर आप भी देंगे बधाई

4 of 5
बैंडिट क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया
सीमा बिस्वास
'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिसमें सीमा बिस्वास ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म में एक न्यूड सीन फिल्माया गया है, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस सीन को लेकर सीमा बिस्वास ने बताया था कि ये उन्होंने नहीं बल्कि उनकी डुप्लीकेट ने शूट किया था।

Pawan Singh: ज्योति से विवाद की वजह से डगमगाया पवन सिंह का करियर, फिल्म के मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सात खून माफ - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 'सात खून माफ' में बोल्ड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। फिल्म में प्रियंका का एक न्यूड सीन था, लेकिन सच्चाई यह है कि इस सीन को अभिनेत्री ने नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल के साथ शूट किया गया था।

Vijay Deverakonda: आठ महीने बाद कंधे की चोट से उबरे विजय देवरकोंडा, फिर से काम पर लौटने के लिए हैं बेताब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें