फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता से पहले इन एक्ट्रेस ने निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार, एक को तो मिली जबरदस्त लोकप्रियता

Sun, 09 Oct 2022 01:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, वेब सीरीज 'आर्या' में एक मजबूत महिला के रूप में नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज में आर्या में उनकी दमदार परफॉर्मेंस की हर किसी ने सराहना की थी। अब सुष्मिता एक बार फिर से अपनी नई वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस अपकमिंग वेब सीरीज का पहला लुक भी रिवील कर दिया गया है। इस वेब सीरीज में पहली बार सुष्मिता सेन किसी ट्रांसजेंडर के किरदार को अदा करती दिखाई देंगी। हालांकि उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस ट्रांसडेंडर का किरदार अदा कर चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
 

Kantara Hindi Trailer: 'कांतारा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड की इस फिल्म से टकराएगी जंगल की रोमांचक कहानी

विज्ञापन

2 of 4
रुबीना दिलैक, जिज्ञासा सिंह - फोटो : social media
अभिनेत्री रुबीना दिलैक
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व के अहसास की' में किन्नर के किरदार में नजर आईं थी। ये सीरीयल और रुबीना दिलैक का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। सभी ने किन्नर के किरदार में रुबीना के दमदार अभिनय को काफी पसंद किया था। इसी सीरियल के अगले भाग में एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ने ट्रांसजेंडर का किरदार अदा किया था।

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने भानुशाली स्टूडियोज से मिलाया हाथ, मुंबई में शुरू की नई कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म

विज्ञापन

3 of 4
वाणी कपूर - फोटो : insta
वाणी कपूर
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस वाणी कपूर भी ट्रांस जेंडर का किरदार अदा कर चुकी हैं। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में वाणी कपूर एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आईं थीं। वह इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट दिखाई दीं थी।

Bhojpuri: श्याम देहाती के आखिरी गीत के रिलीज पर भावुक हुए खेसारी, शुरू के साथी को याद कर बोले, 'मिस यू भाई'

विज्ञापन

4 of 4
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया
कुब्रा सैत
अभिनेत्री कुब्रा सैत भी ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आ चुकी हैं। वह पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में ट्रांसजेंडर की भूमिका ने नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने कुकू का किरदार अदा किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें