फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: बागवानी का भी शौक रखती हैं ये अभिनेत्रियां, खाना पसंद करती हैं किचन गार्डन में उगी सब्जियां

Mon, 10 Jul 2023 03:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड, सिनेमा ये सब सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले चकाचौंध और ग्लैमर, पार्टिंया और फैन फॉलोइंग उभरकर सामने आती है। बॉलीवुड सेलेब्स ये सब जरूर करते हैं, लेकिन इससे इतर वह अपने शौक और सेहत पर भी जमकर ध्यान देते हैं। सेलेब्स अपने आलीशान बंगले को लेकर भी चर्चा में रहते हैं और कई बार अपने गार्डन में बागवानी करते और सुकून के पल बिताते भी नजर आते हैं। ऐसे की सेलेब्स हैं जिनको गार्डिंग करना बेहद पसंद है, तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
अनुष्का को इंडोर गार्डन बेहद पसंद है। लॉकडाउन के दौरान अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वह हरे भरे पौधों से घिरी हुई नजर आ रही थीं। अनुष्मा के इंडोर गार्डन में बहुत सारे पौधे हैं वह इन्हें बडीज कहती हैं। अनुष्का शर्मा को पार्टीज के बजाए बागवानी करना बेहद पसंद है।

इसे भी पढ़ें- Jawan Prevue: शाहरुख खान के गंजे लुक का इंटरनेट पर धमाका, रिलीज होते ही हिट हुआ एटली का ‘जवान’
 
विज्ञापन

3 of 6
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला
जूही चावला भी बागवानी की बेहद शौकीन हैं। जूही अक्सर अपने गार्डन में टमाटर, धनिया, मेथी जैसी सब्जियां उगाती हुई नजर आती हैं। बीते लॉकडाउन के दौरान अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर गार्डन की फोटो शेयर कर लिखा था कि टमाटर, हरी धनिया और मेथी उगा रही हूं।

4 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा पार्टी को खेती करने में बड़ा मजा आता है। वह विदेश में रहने के बाद भी भारत को नहीं भूली हैं। उन्होंने अपनी मां से खेती और बागवानी की मूल बातें सीखी हैं। प्रीति का अपना एक ऑर्गेनिक फार्म भी है, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर भी शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री ने एकबार सोशल मीडिया पर अपने किचन गार्डन की फोटो शेयर किया था। जिसमें वह नींबू दिखाते हुए नजर आ रही थीं। शिल्पा ने घर के किचन गार्डन में फल व सब्जियां लगा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना अपना खाली समय गार्डन में बिताना पसंद करती हैं। अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पेज पर इंडोर गार्डन का वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को गार्डन में लगे फूलों से वाकिफ कराया था, ट्विंकल ने यह भी बताया कि आप कैसे अपने घर के किसी भी कोने को हरियाली में तबदील कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें