फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan Prevue: शाहरुख खान के गंजे लुक का इंटरनेट पर धमाका, रिलीज होते ही हिट हुआ एटली का ‘जवान’

Mon, 10 Jul 2023 03:08 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
‘जवान’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता शाहरुख खान की अगली एक्शन फिल्म ‘जवान’ का प्रिव्यू ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्देशक एटली कुमार ने अपनी पहली हिंदी फिल्म में शाहरुख खान को एक ऐसे लुक में पेश किया है जिसकी किसी दूसरे निर्देशक ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। फिल्म के ट्रेलर के आखिरी हिस्से में शाहरुख जब सिर से पट्टियां हटाते हैं तो उनका गंजा लुक परदे पर दिखाई देता है। ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में सबसे पहले 3 जुलाई को एक्सक्लूसिव खबर दी थी। जिन लोगों ने भी ये प्रिव्यू ट्रेलर देखा है, सब इसमें शाहरुख खान के अलग अलग स्वैग की तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन

2 of 5
‘जवान’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दक्षिण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा रानी’ से 10 साल पहले अपना करियर शुरू करने वाले निर्देशक एटली कुमार ने बीते एक दशक में सिर्फ चार फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म ‘अंधघरम’ दो साल पहले सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। एटली की फिल्म ‘बिजिल’ ने उत्तर भारतीय दर्शकों का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा था जिसमें दक्षिण के एक्शन स्टार विजय ने अभिनेत्री नयनतारा के साथ काम किया। नयनतारा ही फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान की हीरोइन हैं। लेकिन, फिल्म ‘जवान’ में उनके अलावा अन्य नायिकाएं भी नजर आने वाली हैं। ये एटली की बतौर निर्देशक पांचवी फिल्म है।

Tinnu Anand: निर्देशक प्रशांत नील की तारीफ करते नजर आए टीनू आनंद, बोले- खुद रखते हैं निगरानी
विज्ञापन

3 of 5
‘जवान’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं जो जुल्म से पीड़ित महिलाओं के लिए मसीहा बनकर आता है। फिल्म में शाहरुख खान के डबल रोल होने की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन ट्रेलर देखकर साफ हो गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हैं और फिल्म में वह सिर्फ अपने जीवन के अलग अलग दौर का संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। 

Mission Impossible 7 Review: 61 साल के टॉम क्रूज का बड़े परदे पर एक्शन हंगामा, सातवें मिशन पर एजेंट एथन हंट

4 of 5
‘जवान’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘जवान’ एक ऐसे इंसान की कहानी है जो हथियारों को चलाने और शारीरिक दक्षता में निपुण है। वह जुल्म का शिकार हुई महिलाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें अन्याय का सामना करने के लिए तैयार करता है। फिल्म में नयनतारा के अलावा सान्या मल्होत्रा, ऋद्धि डोगरा, आस्था अग्रवाल के अलावा प्रियामणि भी ‘जवान’ की इस सेना में शामिल होती दिखाई देंगी। प्रियामणि की हिंदी सिनेमा में शुरुआत शाहरुख की ही फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से हुई थी। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण की झलक ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘जवान’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘जवान’ के प्रिव्यू ट्रेलर को लेकर शाहरुख खान के प्रशंसकों में खासी उत्सुकता रही है। 10 जुलाई को अपने तय समय से घंटा भर पहले ही शाहरुख ने इसे अपने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया। करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ट्रेलर और रविवार को रिलीज हुए वरुण धवन व जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने के बाद फिल्म ‘जवान’ के इस प्रिव्यू ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर हंगामा कर दिया है। रिलीज के कुछ ही मिनटों में इसे 50 लाख लोगों ने देख डाला था। ये फिल्म हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में भी एक साथ 7 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें