फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ड्रग केस में बढ़ीं भारती-हर्ष की मुश्किलें और राजनीति में कंगना की एंट्री! पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Sat, 29 Oct 2022 07:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
चकाचौंध से भरी फिल्म दुनिया में हर दिन हर पल कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : insta
ड्रग केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। जानकारी सामने आ रही हैं कि एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के द्वारा कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही एनसीबी ने हर पहलू की जांच की थी और इस दौरान ड्रग का एंगल भी निकलकर सामने आया था, जिसके बाद कई स्टार्स के नाम सामने आए थे। उनमे से एक कॉमेडियन भारती सिंह थीं।

Drug Case: ड्रग केस में भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, एनसीबी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन

3 of 11
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'कांतारा' के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। केरल के कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को 'वराह रूपम' गाने का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है। बता दें कि हाल ही में केरल के लोकप्रिय बैंड थैक्कूड़ाम ब्रिज ने 'कांतारा' के मेकर्स पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया गया था। उनका कहना था कि 'कांतारा' का गाना 'वराह रूपम' उनके गीत 'नवरसम' की एक प्रति है और वह फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं अब बैंड ने सोशल मीडिया के जरिए अदालत के फैसले का अपडेट साझा किया है।

Kantara: मुश्किल में पड़े 'कांतारा' के मेकर्स, कोर्ट ने 'वराह रूपम' गाने का इस्तेमाल न करने का दिया आदेश

4 of 11
Samantha Prabhu - फोटो : Instagram
साउथ अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म यशोदा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही हर कोई अभिनेत्री के अभिनय की तारीफ कर रहा है। फिल्मों के अलावा सामंथा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसे देख अब उनके फैंस चिंतित हो गए हैं।

Samantha Prabhu: इस बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा प्रभु, हाथ में ड्रिप लगी तस्वीर साझा कर फैंस को बताई सच्चाई
विज्ञापन

5 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं। बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों पर भी निशाना साधने से वह नहीं चूकतीं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर आमिर खान पर तंज कसा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने लाल सिंह चड्ढा पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा उन्हें नहीं लगता कि बायकॉट कल्चर की वजह से लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई। 

Kangana Ranaut: कंगना ने फिर साधा आमिर पर निशाना, कहा- बायकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं फ्लॉप हुई लाल सिहं चड्ढा
विज्ञापन

6 of 11
Jerry Lee Lewis - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर के साथ हुई है। अमेरिकी सिंगर जेरी ली लेविस इस दुनिया में नहीं रहे। जेरी ली लेविस 87 वर्ष के थे और वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सिंगर ने अपने घर में आखिरी सांस ली। दो दिनों पहले, उनके निधन की खबर सामने आई थी, जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। लेकिन तब जेरी ली लेविस के परिवार ने इस खबर को अफवाह करार दिया था और कहा था कि वह ठीक हैं। लेकिन अब जेरी ली लेविस के निधन ने फैंस को मायूस कर दिया है। सिंगर अदनान सामी ने जेरी ली लेविस को श्रद्धांजलि दी है।

Jerry Lee Lewis Passed Away: सात बार शादी करने वाले अमेरिकी सिंगर का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

7 of 11
मिस्टर मम्मी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ‘तेरे नाल लव हो गया’ के बाद अब कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में साथ दिखाई देंगे। आज ‘मिस्टर मम्मी’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें फुल कॉमेडी देखने को मिल रही है। शाद अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म लाफ्टर राइड से भरी है, जो आपको गुदगुदाने पर मजबूर कर देगी।

Mister Mummy Trailer Out: कॉमेडी से भरपूर है रितेश और जेनेलिया की ‘मिस्टर मम्मी’, ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

8 of 11
विजय थलपति की फिल्म वरिसु - फोटो : social media
साउथ अभिनेता विजय थलपति की आगामी फिल्म 'वरिसु' इन दिनों सुर्खियों में है। इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म में अभिनेता विजय के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है, अब जानकारी सामने आ रही है कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने थलपति विजय की इस आगामी फिल्म 'वरिसु' के संगीत अधिकार प्राप्त किए। 

Varisu: भूषण कुमार को मिले थलपति विजय की 'वरिसु' के म्यूजिक राइट्स, इस दिन होगी रिलीज फिल्म

9 of 11
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी पॉलिटिकल इनिंग्स की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं। दरअसल, मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जब कंगना रणौत से पूछा गया कि क्या वह हिमाचल के लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आएंगी? इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, "राजयोग सुख की बात नहीं। यदि, आपको राजनीति में जाने के लिए आपको अपनी महत्वकांक्षाओं का बलिदान देना पड़ता है। अगर आगे चलकर मौका मिलेगा तो मैं जरूर जनता की सेवा करूंगी।" इतना ही नहीं कंगना रणौत ने राहुल गांधी के बारे में अपनी राय बताते हुए अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।

Kangana Ranaut: क्या अब राजनीति करती दिखेंगी कंगना, हिमाचल विधानसभा चुनाव में होगा आगाज?

10 of 11
Harvey Weinstein - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन पर कई महिलाओं ने MeToo मूवमेंट के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब अमेरिका के लॉस एंजलिस के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। ट्रायल में एशली एम नाम की महिला ने अपने साथ हुए शोषण की दिल दहला देने वाली घटना सुनाई। डांसर ने बताया कि साल 2003 में विंस्टीन ने पोर्टो रीको के एक होटल में उनका शोषण किया था। इतना ही नहीं एशली एम नाम ने बताया कि फिल्म निर्माता ने उनसे बिना कपड़ो के मसाज की मांग भी की थी।

Me Too: वह मुझे होटल के रूम में ले गया और... डांसर ने बताई हॉलीवुड प्रोड्यूसर की सच्चाई, 2017 में लगा था आरोप
विज्ञापन

11 of 11
कमल किशोर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अंबोली पुलिस ने फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ 'आईपीसी की धारा 307' के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कमल किशोर मिश्रा और उनकी पत्नी यास्मीन से पूछताछ करने के बाद 'हत्या के प्रयास' के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि फिल्म निर्माता ने पिछले हफ्ते अपनी पत्नी यास्मीन को कार से कुचलकर मारे की कोशिश की थी। जिसके बाद यास्मीन ने कमल किशोर मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी।

Kamal Kishore Mishra: कमल किशोर मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, हत्या का प्रयास करने के आरोप में दर्ज हुआ मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें