अभिनेत्री श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 3 साल पहले हुए एक भीषण अग्निकांड में श्रीदेवी बाल बाल बची थीं। श्रीदेवी जिस बिस्तर पर सोती हैं वह आग से जलकर खाक हो गया है। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
2 of 4
sridevi
घटना, नवंबर 2013 की है, जब श्रीदेवी और उनके फिल्म निर्माता पति बोनी कपूर के अंधेरी स्थित बंगले में अचानक शाम को आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि एक बेडरूम जलकर खाक हो गया। बेडरूम रखी हर खास चीज भी जलकर खाक हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
3 of 4
sridevi
आग की खबर मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया, जिस समय आग लगी उस समय श्रीदेवी अपनी बेटियों और सास के साथ बंगले में ही थी। आग लगने के बाद अचानक बेटी जानवी के बेडरूम में चिल्लाने की आवाज आई।
उसके बाद उस कमरे से बेटी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूत्रों ने बताया कि रूम में लगी पेटिंग्स और वार्डरोब जल गई। आग के दौरान बोनी कपूर घर में नहीं थे। आग की खबर सुनते ही वे तुरंत घर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि समय रहते श्रीदेवी ने स्विच बंद कर दिया था। ऐसा करने से आग पूरे घर में नहीं फैली।