बॉलीवुड की सदाबहार कही जाने वाली अभिनेत्री और डीवा भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा अपने अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के उतार चढ़ाव को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड के शंहंशाह से प्यार, कभी मांग में सिंदूर, तो कभी अपनी बेबाक अदा को लेकर रेखा का नाम अकसर लोगों का जुबान पर रहता है। रेखा ने हाल ही में दिल की बात लोगों के सामने बयान की है।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
बता दें बॉलीवुड अदाकार कंगना रनौत भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं रेखा, कंगना के अंदर अपनी बेटी को देखती हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रेखा ने कंगना के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने कंगना पर इस कदर प्यार बरसाया जिसके बारे कंगना ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
रेखा का कहना था कि वह कंगना के काम को बेहद पसंद करती हैं और वह उनकी फैन रही हैं। रेखा ने सबके सामने यह बात कही कि अगर उनकी बेटी होती तो वह कंगना की तरह ही होती। वह कंगना से इस कदर प्यार करती हैं कि शब्दों में बयान नहीं कर सकती। बता दें समारोह के दौरान कंगना ने जो साड़ी पहनी थी। वह रेखा ने ही उन्हें गिफ्ट की थी।
4 of 5
bollywood
- फोटो : self
कंगना को इस साड़ी में देखकर रेखा और भी ज्यादा खुश थीं। बता दें कंगना को फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था, लेकिन इस दौरान रेखा अवॉर्ड शो में शामिल नहींं हो पाई थीं, जिसके बाद रेखा ने खुद कंगना के घर जाकर उनको यह ब्लैक साड़ी गिफ्ट की थी।
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकंमिग फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांस के प्रमोशन में बिजी हैं। बता दें डायरेक्टर कृष ने फिल्म की बागडोर बीच में ही छोड़ दी थी। जिसके चलते कंगना ने ही फिल्म को शूट करने का पूरा जिम्मा संभाला था। कंगना ने यह भी कहा था कि इस दौरान उनकी मदद करने के लिए कोई सामने नहीं आया। बतौर निर्देशक यह कंगना की पहली फिल्म होगी।