फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: पति निक जोनस संग गोल्फ खेलती नजर आईं देसी गर्ल, देखें तस्वीरें

Sun, 05 Sep 2021 03:08 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। लेकिन तमाम व्यस्तता के बावजूद वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना नहीं भूलती हैं। वह अक्सर अपने पति निक के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करती हैं। प्रियंका ने अपनी जिन तस्वीरों को पोस्ट किया है उन तस्वीरों में वह वीकेंड पर फैमिली के साथ गोल्फ खेलते हुए अपनी कुछ तस्वीरों को फैन्स के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा गोल्फ खेलती नजर आ रहीं हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वो अपने पति निक जोनास और दोस्तों संग फोटों में दिख रही हैं। प्रियंका अक्सर वीकेंड पर मस्ती करती हैं और अपने फैंस के साथ उनकी तस्वीरों को शेयर करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। अभी तक इन तस्वीरों को साढ़े 7 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें निक जोनास स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में 27वां स्थान मिला था। उनके इंस्टाग्राम पर तकरीबन  67.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि प्रियंका एक प्रमोशनल पोस्ट के 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में भी दिखेंगी। हॉलीवुड के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में 'कैटरीना कैफ' और 'आलिया भट्ट' के साथ अपनी फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों में अब काम कम ही करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

साथ ही प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टॉरेंट भी खोला है। इस रेस्टॉरेंट का नाम सोना है, जहां कई तरह के इंडियन डिश परोसे जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें