बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। वह आए दिन अपनी और पति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। मौनी रॉय का एक्टिंग करियर करीबन 18 साल का है। उन्हें सबसे पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी में देखा गया था। टीवी सीरियल से लेकर मौनी ने फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। उनका मुंबई में अपना लग्जरी घर है। आज हम आपको मौनी रॉय के मुंबई वाले घर की झलक दिखाने जा रहे हैं।