फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: इस हसीना को होटल के कमरे में मिला था कैमरा, बड़े खुलासे से बढ़ाई हलचल

Wed, 23 Aug 2023 05:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की एक हसीना ने होटल के कमरे में कैमरा मिलने का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है। साथ ही इसके बाद वह होटल में रुकने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को साझा करती नजर आई हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी फैंस का दिल जीतती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस एक हैरान करने वाला खुलासा करती नजर आई हैं। कृति ने बताया है कि उन्हें एक दफा अपने होटल के कमरे में एक छिपा हुआ कैमरा मिला था। उस दौरान और उसके बाद कृति, होटल में ठहरते वक्त क्या कुछ करती हैं, यह भी उन्होंने साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक दफा होटल के कमरे में एक कैमरा मिला था, जो सेट-टॉप बॉक्स के ठीक नीचे रखा गया था। इंटरव्यू में कृति ने यह भी खुलासा किया कि तब से उनका स्टाफ अक्सर इसी तरह की चीजों के लिए होटल के कमरों की तलाशी लेता है। एक्ट्रेस ने साझा किया कि यह घटना एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा ने बताया, 'यह एक घटना थी जो मुझे याद है जब मैं अपनी एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। एक लड़का जो होटल में काम करता था, उसने वास्तव में मेरे कमरे में एक कैमरा लगा दिया। मेरे स्टाफ और मुझे, हमें यह सुनिश्चित करने की आदत है कि हम चारों ओर जांच करते हैं कि कहीं से कुछ भी बाहर तो नहीं आ रहा है। वह स्पष्ट रूप से पेशेवर नहीं था क्योंकि इसे बहुत बुरी तरह से रखा गया था। मैं देख सकती थी, उसने इसे सेट-टॉप बॉक्स के पीछे रखा था। यह डरावना है, इस तरह की चीजों से आपको सावधान रहना होगा।'

Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ करीबी दोस्त ने दर्ज कराई शिकायत, एक्ट्रेस ने रिएक्ट कर आदिल पर लगाया आरोप

4 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में कृति ने उस समय को भी याद किया जब एक आदमी ने उन्हें इतनी जोर से दबाया था कि उनके शरीर में खून का थक्का जम गया था। यह घटना फोटो खींचने के दौरान हुई थी। कृति ने कहा, 'यह बहुत परेशान करने वाला है, लेकिन ऐसा होता है और कई बार होता है। वह चुटकी काटने के बाद भाग गया। मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। मैं सदमे में थी, मैं अचंभित थी।'

Vijay Deverakonda: 'हम सभी को चुप रहना होगा...' रजनीकांत और चिरंजीवी की फ्लॉप फिल्मों पर बोले विजय देवरकोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा से पहले एक्ट्रेस दीया मिर्जा और अनुष्का शर्मा भी इस तरह की घटनाओं पर खुलकर बात कर चुकी हैं। वहीं, कृति खरबंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वर्ष 2021 की फिल्म '14 फेरे' में देखा गया था। मूवी में एक्ट्रेस के अपोजिट विक्रांत मैसी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें