फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद अब अक्षय कुमार के साथ रोमांस करेंगी करीना, पहले कर चुके हैं 'ऐतराज'

Mon, 04 Jun 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के रिलीज होने के तुरंत बाद ही दूसरी फिल्म में रूचि लेना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगली फिल्म में वह अक्षय कुमार संग रोमांस करती दिख सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
खबरों के मुताबिक वीरे दी वेडिंग जहां शानदार कमाई कर रही है, वहीं करीना अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर ने करन जौहर के प्रोडक्शन की एक फिल्म साइन की है। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
यह फिल्म की सबसे खास बात करीना और अक्षय के बीच दिखाया जाने वाला रोमांस होगा। दरअसल फिल्म निर्माता करीना को पहले ही फाइनल कर चुके थे और उनके अपोजिट एक सीनियर एक्टर को कास्ट करना चाहते थे।

4 of 5
फाइल फोटो
काफी मंथन करने के बाद अक्षय को फिल्म में लेने का फैसला लिया गया। करीना और अक्षय इसके पहले गब्बर इज बैक, कमबख्त इश्क और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में साथ-साथ काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक करीना यह जानकर खुश हैं कि अक्षय को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है। करीना और अक्षय अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर नवंबर से काम शुरू कर दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें