फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अक्षय कुमार को देख संजय दत्त ने किया कुछ ऐसा, इकट्ठा हो गई भीड़ और फिर...

Mon, 04 Jun 2018 03:43 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Akshay kumar and Sunjay Dutt
'अमानत' और 'ब्लू' फिल्म में साथ-साथ काम कर चुके बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार व संजय दत्त एकबार फिर से चर्चाओं में हैं। जी हां, इस बार दोनों का दोस्ताना अंदाज सुर्खियों बटोर रहा है।  
विज्ञापन

2 of 8
Akshay kumar and Sunjay Dutt
लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि भले ही दोनों के बीच आज गहरी दोस्ती हो गई हो मगर एक समय ऐसा था जब दोनों के बीच काफी दूरियां थी। यह वो वक्त था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार की तुलना में संजय दत्त ज्यादा बड़े स्टार के बतौर जाने जाते थे।


 
विज्ञापन

3 of 8
film amanat poster
उस समय डायरेक्टर भी संजय दत्त को ही ज्यादा त्वज्जो दिया करते थे। तभी तो एकबार ‘अमानत’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय पर फिल्माए जाने वाले कुछ गानों और सीन को संजय दत्त ने निर्देशक से कहकर अपने ऊपर फिल्मा लिए थे। इस बात पर अक्षय मन ही मन संजय से नाराज भी हुए थे। 

4 of 8
sanjay dutt with akshay kumar
वहीं ‘ब्लू’ की शूटिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जी हां दोनों का ईगो खुलकर सामने आया था। फिल्म आधे से ज्यादा बन चुकी थी और आधी बाकी थी। शूटिंग के लिए जो डेट्स संजय देते अक्षय उस दिन काम के लिए राजी नहीं होते।
विज्ञापन

5 of 8
akshay kumar
ऐसे ही अक्षय जिस दिन काम करना चाहते थे तो उस दिन संजय को कुछ न कुछ समस्या रहती। इस वजह से फिल्म के निर्देशक एंथनी डिसूजा को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। इतना सब होने के बाद क्या एक्सपेक्ट किया जा सकता है कि दोनों कभी पक्के दोस्तों की तरह मिलेंगे..?

 
विज्ञापन

6 of 8
sanjay dutt
आपका जवाब होगा नहीं। लेकिन ऐसा हुआ है। जी हां, दोनों की राह चलते  मुलाकात हुई। दरअसल, अक्षय कुमार मुंबई स्थित सुबुरबान होटल से जुहु जा रहे थे। ठीक उसी समय संजय दत्त भी अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। 

 
विज्ञापन

7 of 8
Sanjay dutt
संजय दत्त ने जैसे ही अक्षय कुमार की कार को देखा उन्होंने फौरन अपनी कार की रफ्तार बढ़ाकर अक्षय की कार को रुकवाया। इसके बाद दोनों ने बीच सड़क पर ही कार रोककर नीचे उतरकर मुलाकात की।

 
विज्ञापन

8 of 8
Akshay kumar and Sunjay Dutt
संजय दत्त ने जाते ही अक्षय कुमार को गले से लगाया। इस बीच दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई। दो बड़े बॉलीवुड सितारों को इस दोस्ताना अंदाज में देखकर मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। इसलिए दोनों को जल्द ही वहां से जाना पड़ गया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें