deepika, ranveer
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण
14 नवंबर 2018 को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, वहीं शादी में सिर्फ परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि बाद में सभी के लिए ग्रैंड रिसेप्शन्स रखे गए थे। शादी के फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। वहीं बात वर्कफ्रंट की करें तो दीपिका और रणवीर एक बार फिर जल्दी ही बड़े पर्दे पर फिल्म 83 में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका की फिल्म छपाक भी 2020 में रिलीज होगी।