फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका के ग्लैमरस लुक ने उड़ाए रणवीर के होश, क्या आपने देखी अभिनेत्री की यह तस्वीर?

Mon, 24 Oct 2022 05:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में दिवाली की धूम मची हुई है। आम जनता से लेकर बी-टाउन सेलेब्स तक हर कोई दिवाली का जश्न मना रहा है। लेकिन इस दौरान पार्टियों की जान कहे जाने वाले रणवीर सिंह गायब दिखे। उनके साथ ही दीपिका पादुकोण भी पार्टियों से नदारद दिखीं। दोनों की गैरमौजूदगी की वजह से सोशल मीडिया पर अलग-अलग चर्चाएं शुरू गईं। यह तक कहा जाने लगा कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इन सब अफवाहों पर विराम लगते हुए दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिवाली के मौके पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर उनके पति रणवीर सिंह भी फिदा हो गए।

विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने गोल्ड लूक में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खास अंदाज में फैन्स को दीपावली विश की। तस्वीर के सामने आते ही उनके हजारों फैन्स लाइक और कमेंट करने लगे, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा "स्टनर"। बता दें कि स्टनर अंग्रेजी भाषा का एक शब्द है, जिसका हिन्दी अर्थ होता है 'हैरान कर देना वाला', 'बहुत खूबसूरत'। रणवीर के इस कमेंट पर भी फैंस ने अपनी बात रखना शुरू कर दिया। साथ ही रणवीर के इस कमेंट ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया जिसमें दोनों स्टार के अलग होने की बात थी।

विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पहले भी दीपिका और रणवीर के अलग होने की अफवाह जोरों पर थीं, लेकिन कपल ने करारा जवाब देते हुए इन पर विराम लगा दिया था। वहीं, इन दिनों दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त होने के कारण साथ नजर नहीं आ रहे हैं और किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। रणवीर इन दिनों अपने काम की वजह से मुंबई से बाहर हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी अपनी शूटिंग पर ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’, प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के', ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' और पति रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' में कैमियो करती हुईं नजर आएंगी। आखिरी बार स्क्रीन पर दीपिका फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें