फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: पार्टी में कपिल शर्मा ने पत्नी को किया सरेआम किस, पैपराजी बोले- एक बार और

Mon, 24 Oct 2022 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में आज (24 अक्तूबर) दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास लोग तक इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। मनोरंजन जगत के सितारों पर भी फेस्टिव सीजन का रंग पूरी तरह से चढ़ चुका है। अब तक कई अलग-अलग सेलेब्स दिवाली की पार्टी दे चुके हैं। जिसमें बॉलीवुड सितारे अपनी चमक बिखेर चुके हैं। इसी तरह की पार्टी रविवार को गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने भी दी। आयोजन में बहुत से सितारों ने शिरकत की लेकिन सारी लाइमलाइट मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लूट ले गए हैं। 
Yashoda: हॉरर साइंस-फिक्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगी सामंथा, इस दिन रिलीज होगा 'यशोदा' का दमदार ट्रेलर
विज्ञापन

2 of 4
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल और उनकी पत्नी पैपराजी को देखते हुए पोज देने लगते हैं। इसके बाद आखिर में कपिल उन्हें किस कर लेते हैं। इस दौरान गिन्नी ब्लश करने लगती हैं। इसके बाद पैपराजी कपिल को चीयर करते हुए वन्स मोर कहने लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सो क्यूट' दूसरे यूजर ने लिखा, 'परफेक्ट कपल।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शर्मा जी शरमा गए।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि पार्टी में कपिल और गिन्नी क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आए थे। 
11 Nov Box Office Clash: नए ब्लैक पैंथर से दो दो हाथ करने उतरेंगी सामंथा, बिग बी की शोहरत का भी बड़ा इम्तिहान
विज्ञापन

4 of 4
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : सोशल मीडिया
कुर्ता-पायजामा में कपिल काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं सूट में गिन्नी भी कहर बरपाती नजर आ रही थीं। गौरतलब है कि कपिल इन दिनों एक बार फिर सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले यह शो ऑफ एयर हो गया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर एक बार फिर से वापसी कर ली।
Bollywood Gossips: सूर्य ग्रहण देखना चाहती थी यह अदाकारा, लेकिन हो गया था ऐसा हाल, जानें पूरा किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें