फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayesha Takia: पुरानी यादें ताजा करती नजर आईं आयशा टाकिया, सोशल मीडिया पर शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें

Tue, 31 May 2022 08:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों, लेकिन कम फिल्मों के जरिए ही अभिनेत्री लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थीं। 
विज्ञापन
1 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : Social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों, लेकिन कम फिल्मों के जरिए ही अभिनेत्री लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थीं। कम ही समय में शोहरत हासिल कर चुकीं एक्ट्रेस ने अपने करियर की बुलंदी के दौरान ही फिल्मों और इंडस्ट्री से दूरी बना ली थीं। सिर्फ 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग की शुरुआत करने वाली आयशा अपने समय की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते थे। बीते कई समय से फिल्मों से दूर एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस की पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। ये तस्वीरें उनकी मॉडलिंग के दिनों और उनके पहले एल्बम सॉन्ग के दौरान की है। 

विज्ञापन

3 of 5
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram

इसके अलावा शेयर की गई इन तस्वीरों में से कुछ फिल्म टार्जन के दिनों की भी है। शेयर की गई एक फोटो में आयशा सिर्फ 15 साल की है और तृष्णा कृष्णनन के साथ पोज देती दिख हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जब मैं सिर्फ 15 साल की थी और म्यूजिक एल्बम में काम कर रही थी। वहीं, दूसरी तस्वीर में आयशा टार्जन के सेट पर हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- तब मैं सिर्फ 18 साल की थी।


4 of 5
सलमान खान और आयशा टाकिया - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के बाद आयशा टाकिया को सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। वह फिल्म वांटेड में सलमान के साथ दिखाई दी थीं। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली थी। फिलहाल एक्ट्रेस परिवार संग अपना खुशहालर जीवन बिता रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने छोटे लेकिन सफल फिल्मी करियर में आयशा ने टार्जन, वांटेड, शादी से पहले, दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में किया। आयशा को 90 के दशक की मशहूर गायिका फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक एल्बम मेरी चुनर उड़-उड़ जाए से ब्रेक मिला था। इसके बाद उन्होंने फिल्म टार्जन से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। आयशा टाकिया को अपनी पहली फिल्म टार्जन के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला था। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें