फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बनी थीं अनीता, अब छोटे-मोटे रोल से चला रही हैं काम

Sun, 13 Aug 2017 08:01 AM IST
amarujala.com- Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
अनीता राज
80 के दशक में बॉलीवुड में कामयाबी के मुकाम को छूने वाली एक्ट्रेस अनीता राज आज 54 साल की हो गई हैं। अनीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म 'प्रेम गीत' से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं।
विज्ञापन

2 of 6
अनीता राज
अनीता की जिंदगी हमेशा ही लोगों को लिए खुली किताब की तरह रही है। साल 1992 में उन्होंने सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली थी और बेटे के जन्म के बाद इंडस्ट्री से तौबा कर ली। हालांकि, साल 2012 में वो एक बार फिर से लाइमलाइट में आईं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि उनके पति का महिला से छेड़खानी का केस बना। 

पढ़ें- अमीषा पटेल ने सबके सामने की ऐसी हरकत, रणबीर कपूर को छोड़नी पड़ी पार्टी
 
विज्ञापन

3 of 6
अनीता राज
अनीता के पति सुनील हिंगोरानी पर एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगा था। इसके साथ ही उनके सोसाइटी के पड़ोसियों ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सोसाइटी के फंड से 1 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है और उन पर 3 लाख अब भी बकाया है। हालांकि सुनील को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया था। 

4 of 6
अनीता राज
फिल्मों से दूरी बना चुकीं अनीता का फैंस उनके फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे और जब भी उनसे पूछा जाता कि वो दोबारा बड़े पर्दे पर कब वापसी करेंगी तो उनका जवाब यही होता, 'अच्छा रोल मिलने पर जरूर करुंगीं।' बीच में ऐसी खबरें आईं कि अनीता को साल 2007 में फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में काम करने का ऑफर मिला था और उन्हें फिल्म की कहानी भी खूब पसंद आईं थी लेकिन फिल्म में सितारों की भीड़ की वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
अनीता राज
बहुत कम लोग जानते हैं कि अनीता के पिता जगदीश राज हैं जिन्होंने कई सारी फिल्मों में ज्यादातर पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया। हालांकि, जगदीश राज अब इस दुनिया में नहीं हैं। 28 जुलाई, 2013 को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनीता राज
फिल्मों के अलावा अनीता ने कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है जिसमें 'आशिकी', 'ईना मीना डीका', '24' शामिल हैं। इसके अलावा वो जी टीवी के शो 'एक था राजा एक थी रानी' में राजमाता प्रियमवदा का किरदार निभाती नजर आईं थीं जो हाल ही में ऑफ एयर हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें