बॉलीवुड के कई अभिनेता ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं तो बाद में उन्होंने अपनी छवि बदली और फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया।
सिनेमा की दुनिया में कलाकार अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के बदलते माहौल में खुद को फिट करने के लिए खुद को विकसित करते हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेता ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं तो बाद में उन्होंने अपनी छवि बदली और फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया। विलेन का किरदार निभाने के लिए इन सितारों ने अच्छी प्रशंसा भी बटोरीं। इतना ही नहीं, खलनायक बन इन सितारों ने फैंस के दिलों में अपनी एक नई पहचान बनाई और दर्शकों के दिल में दोबारा जगह बनाई। तो आइए जानते हैं इन अभिनेताओं के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
इमरान हाशमी
- फोटो : social media
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक हीरो हैं। फिल्मों में उनका किसर ब्वॉय का अंदाज दर्शकों के जहन में खूब छाया रहा है। एक समय पर उनका फिल्मी करियर धीरे-धीरे डगमगाने लगा। अब अपने डूबता हुए करियर को बचाने के लिए वह भी विलेन बनने की राह में चल पड़े हैं। इमरान हाशमी हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' में खलनायक की भूमिका में नजर आए हैं।
इस लिस्ट में दूसरा नाम अभिनेता बॉबी देओल का आता है। उन्होंने बतौर हीरो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। मगर बॉबी देओल का करियर बीच में कुछ खास नहीं चला। इसके बाद 2020 में बॉबी देओल ने 'आश्रम' के साथ ओटीटी से अपनी दमदार वापसी की। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब जल्द ही बॉबी देओल फिल्म एनिमल में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में उनके लुक को दर्शकों ने खूब सराहा है। रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
4 of 6
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान ने बतौर हीरो बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका भी निभाई है। सैफ अली खान ने वर्ष 2006 में विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनीं फिल्म 'ओमकारा' में स्थानीय गैंगस्टर लंगड़ा त्यागी के किरदार से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा सैफ फिल्म ओमकारा और तान्हाजी में खलनायक के दमदार किरदार में दिखाई दिए हैं।
संजय दत्त अब नकारात्मक भूमिकाओं के लिए ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। हीरो बनकर संजय दत्त ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन बाद में वह फिल्मों में खलनायक की भूमिका में नजर आने लगे। उनके विलेन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया। संजय दत्त ने 'खलनायक', 'वास्तव', 'मुसाफिर', 'अग्निपथ' और साउथ फिल्म 'केजीएफ 2' में भी नकारात्मक भूमिका निभाई है।
अभिनेता अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म 'इशकजादे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह अभी तक सभी फिल्मों में हीरो के किरदार में नजर आए हैं। उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। इसके चलते अब अर्जुन बतौर विलेन फिल्मों में अपनी एंट्री करेंगे। अर्जुन कपूर अब फिल्म सिंघम अगेन में विलेन के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।