फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: छोटे गांव से ताल्लुक रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, मेहनत और टैलेंट से हासिल किया बड़ा मुकाम

Wed, 18 Jan 2023 01:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को देखकर ज्यादातर लोग अपनी किस्मत आजमाने मायानगरी मुंबई पहुंचते हैं। इनमें से कुछ ही अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल कर पाते हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद छोटे गांव से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग और टैलेंट की वजह से वह अब लाखों दिलों पर राज करते हैं।
Pathaan Advance Booking: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन से शुरू होगी 'पठान' की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

2 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड का एक मशहूर चेहरा हैं। अपने एक्टिंग से उन्होंने लाखों दिलों में अलग मुकाम हासिल किया है। पकंज बिहार के एक छोटे से गांव बेलसंड के रहने वाले हैं। पकंज को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था, यही वजह है कि थिएटर करने के बाद उन्होंने मुंबई की तरफ रुख कर लिया। छोटी-छोटी भूमिकाओं से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाले पकंज अब काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं। उन्हें हर बड़ा डायरेक्टर अपनी फिल्मों के लिए साइन करना चाहता है।
Star Wars Mandalorian 3: रिलीज हुआ 'स्टार वॉर्स द मंडलोरियन 3' का धांसू ट्रेलर, जानें कब और कहां होगी रिलीज
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर की लिस्ट में मनोज का नाम जरूर शामिल किया जाता है। बिहार के छोटे से गांव बेलवा के रहने वाले मनोज की एक्टिंग की कायल पूरी दुनिया है, लेकिन उन्होंने यह कामयाबी रातों रात नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने कई साल तक काफी संघर्ष किया है। मौजूदा समय में मनोज की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। प्रशंसकों को उनकी फिल्मों और वेब सीरीज का इंताजर बेसब्री से रहता है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में फिर से एंट्री करेंगे अब्दु रोजिक! जानिए क्या है अफवाहों की सच्चाई

4 of 5
जयदीप अहलावत फिल्म खट्टा मीठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत भी छोटे से गांव से ही ताल्लुक रखते हैं। उनका गांव भले ही छोटा हो लेकिन एक्टिंग के मामले में जयदीप का कद बहुत बड़ा है। पाताल लोक में काम करने के बाद जयदीप की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा हो चुका है। हालांकि इस कामयाबी को पाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है। 
Abhay Deol: इस फिल्म के बाद शराब के नशे में डूब गए थे अभय देओल, बोले- हर दिन मैं मूर्खों की तरह पीता था
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जिनकी एक्टिंग का लोहा बड़े-बड़े स्टार्स मानते हैं। सलमान से लेकर शाहरुख और आमिर तक उनकी प्रतिभा की सराहना कर चुके हैं। नवाज भी उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे से ताल्लुक रखते हैं। वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले हैं। नवाज ने बॉलीवुड में यह मुकाम हासिल करने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया है। गुजारा करने के लिए वह सिक्योरिटी गार्ड  की नौकरी भी कर चुके हैं।
Adipurush Release Date: इंतजार खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'आदिपुरुष', नई रिलीज डेट का हुआ एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें