फिल्म को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच 'पठान' पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। हिंदी तमिल और तेलुगू भाषा में लोग 'पठान' की रिलीज से पांच दिन पहले ही टिकट बुक कर सकेंगे। बता दें कि इस फिल्म से एक स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत भी हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान के साथ टाइगर यानी सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। Photoshoots: जब फोटोशूट के लिए सितारों ने पार कीं सारी हदें, कोई हुआ टॉपलेस तो किसी ने कैमरे के सामने किया किस
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ को एक्शन फिल्में बनाने में माहिर माना जाता है। इससे पहले वह 'वॉर' और 'बैंग बैंग' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों में ऋतिक रोशन नजर आए थे। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया था। Faraaz Trailer: ढाका टेरर अटैक पर बनी फिल्म फराज का ट्रेलर रिलीज, शशि कपूर के पोते जहान कपूर निभाएंगे लीड रोल