फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telugu Debut: तेलुगु फिल्मों में रहा बॉलीवुड सितारों का बोलबाला, अब 'कनप्पा' से धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार!

Wed, 28 Aug 2024 01:12 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार्स का तेलुगु डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ हिंदी बेल्ट में नहीं बल्कि साउथ इंडिया में भी हैं। इसी पॉपुलैरिटी को इनकैश करते हुए निर्माता इन्हें साउथ की फिल्मों में भी कास्ट कर रहे हैं। अब खबर ये आ रही है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार विष्णु मांचू की आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने वाले हैं। इस मूवी को देखने के बाद नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग बेताब हैं। बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं ने तेलुगु जगत में धमाल मचाया है। इस लिस्ट में सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कन्नप्पा' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी से वो अपना तेलुगु डेब्यू करने वाले हैं। बता दें कि तेलुगु फिल्म 'कन्नप्पा' में सुपरस्टार प्रभास और मोहनलाल का भी कैमियो होने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
तेलुगु राजनीतिक एक्शन थ्रिलर 'गॉडफादर' में मेगास्टार चिरंजीवी के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। वहीं इस मूवी में सलमान खान ने कैमियो किया था। 'गॉडफादर' में चिरंजीवी और सलमान के सीन ने खूब तारीफें बटोरी थीं। साथ ही यह बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई थी। 
 

Matthew Perry: मैथ्यू पेरी के ड्रग डीलर का पर्दाफाश? एरिक फ्लेमिंग को लेकर रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला दावा

4 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' में अल्लूरी वेंकटराम राजू की भूमिका निभाई थी। इस मूवी में उनकी अदाकारी को लोगों ने काफी सराहा था। मालूम हो कि राम चरण की इस मूवी में आलिया भट्ट ने भी अपना जलवा बिखेरा था।

Swapna Joshi: निर्देशक के फ्लैट में घुसा चोर, पालतू बिल्ली की वजह से ऐसे रुकी चोरी, CCTV वीडियो वायरल
विज्ञापन

5 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टिंग के मामले में बड़े-बड़े सितारों को टक्कर देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी टॉलीवुड में अपना झंडा गाड़ दिया है। उन्होंने वेंकटेश दग्गुबाती अभिनीत 'सैंधव' में विकास मलिक नाम के एक अपराधी का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग पर आनंद एल राय ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने साल 2014 की तेलुगु फिल्म 'मनम' में एक विशेष कैमियो भूमिका निभाई, जिसे अक्किनेनी परिवार द्वारा निर्मित किया गया था। उन्होंने एक अस्पताल के चेयरमैन की भूमिका निभाई थी। फैंटेसी ड्रामा फिल्म 'मनम' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नागार्जुन के दिवंगत पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव और उनके बेटे नागा चैतन्य भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें