फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST कटौती से घटे मूवी टिकट के दाम, इन बॉलीवुड स्टार्स ने कहा पीएम मोदी को शुक्रिया

Sat, 22 Dec 2018 08:42 PM IST
गौरव द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood GST
बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स अनुपम खेर, अजय देवगन, अक्षय कुमार और आमिर खान ने सरकार के उस फैसले की सराहना की है जिसमें उसने सिनेमाघरों के फिल्म टिकट पर टैक्स घटाया गया है। खबर है कि कुल मिलाकर 33 चीजों पर से जीएसटी टैक्स को घटाया गया है। इस बात पर इन स्टार्स ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है...आइए जानते हैं किसने क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 5
prasoon joshi
आपको याद होगा 18 दिसंबर को मुंबई के राजभवन में हुई पीएम मोदी के साथ 18 बॉलीवुड हस्तियों की बैठक सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थी। दरअसल, मीटिंग में एक भी महिला सदस्य ना होने के चलते ये मीटिंग सोशल मीडिया पर यूजर्स का शिकार हो चली थी। लेकिन आपको बता दें कि बैठक में पीएम मोदी से मूवी टिकट पर जीएसटी घटाने की चर्चा चल रही थी जिसे वर्तमान सरकार ने मान लिया। मीटिंग में सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी शामिल थे जिन्होंने ट्वीट कर लिखा- पीएम मोदी ने पहले हमारी मांगे ध्यानपूर्वक सुनी और फिर ये फैसला वाकई में फिल्म इंडस्ट्री के लिए स्वागत योग्य है।'

विज्ञापन

3 of 5
anupam kher

बता दें कि बीजेपी सरकार के इस फैसले पर एक्टर अनुपम खेर का भी ट्वीट आया है। उन्होंने लिखा- 'यह फिल्म जगत के लिए अच्छी खबर है, 100 रुपये के टिकट पर अब 18 की जगह 12 फीसदी टैक्स लगेगा और 100 रुपये से अधिक के टिकट पर 28 के बदले 18 फिसदी टैक्स लगेगा।' 




वहीं, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने लिखा - 'सरकार ने मुंबई में हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है जो सराहनीय है, क्योंकि ये फिल्म जगत और दर्शक दोनों के लिए ही आरामदायक है और सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है।'

4 of 5
Aamir khan

सरकार के जीएसटी कटौती फैसले पर अजय देवगन भी लिखते हैं - 'आखिरकार सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की मांग सुन ली और इस पर तुरंत फैसला भी लिया गया इसके लिए नरेंद्र मोदी का शुक्रिया।' 


वहीं, सुपरस्टार आमिर खान ने लिखा कि 'पीएम मोदी जी का बहुत शुक्रिया जो उन्होंने इस मुद्दे पर हमारी बात सुन तुरंत फैसला लिया, क्योंकि भारतीय सिनेमा को दुनिया से कंपीट करने के लिए सरकार का साथ आना बहुत जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dia mirza - फोटो : social media
इस खबर के बीच बता दें कि इस मीटिंग में कोई महिला सदस्य ना होने के चलते सोशल मीटिया पर पीएम मोदी और बॉलीवुड स्टार्स की बहुत किरकिरी हुई थी। ऐसे में बॉलीवुड की दो एक्ट्रेस गुल पनाग और दीया मिर्जा ने इस मीटिंग में किसी महिला सदस्य के ना होने का ट्वीट कर कारण पूछा था। 

🙏 Hope the delegation includes some women next time 🙏 https://t.co/w7fMulu4sF

— Gul Panag (@GulPanag) December 18, 2018

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें