फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 के दशक में चलता था इन हसीनाओं का बोलबाला, खूब उड़े थे मंदाकिनी और दाऊद के अफेयर के चर्चे

Sun, 14 Jun 2020 02:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
80 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया
80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं। ये वो दौर था जब सिनेमा में बदलाव हो रहे थे। इस दौर में कई अभिनेत्रियों ने डेब्यू किया जो अपनी पहली फिल्म से ही सुपरहिट भी हुईं, हालांकि बाद में इन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया । चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
विजेयता पंडित - फोटो : social media
80 दशक की मशहूर हीरोइन विजेयता पंडित ने 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही वह रातों-रात स्टार बन गईं। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर कुमार गौरव के साथ डेब्यू किया था।
विज्ञापन

3 of 6
आयशा जुल्का - फोटो : Twitter
पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने 11 साल की उम्र में फिल्म 'कैसे कैसे लोग' (1983) से अपना करियर शुरू किया। 2010 तक आयशा ने अपने 27 साल के करियर में करीब 52 फिल्मों में काम किया। आयशा जुल्का ने करियर के पीक पर पहुंचकर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। 

4 of 6
मंदाकिनी और दाऊद - फोटो : सोशल मीडिया
1985 में फिल्म 'मेरा साथी' से शुरू हुआ 'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी का करियर 1996 में 'जोरदार' के साथ खत्म हो गया। 80 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मंदाकिनी इन दिनों तिब्बतन योगा की क्लासेस चलाती हैं और वे दलाई लामा की फॉलोअर भी हैं। मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
फराह नाज
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं फराह नाज अपने जमाने में शार्ट टेम्पर्ड, अग्रेसिव एक्ट्रेस मानी जाती थी, वो कब किसे पीट दें कहना मुश्किल था। इसी रवैये के चलते उन्हें 80 के दशक की सबसे विवादित एक्ट्रेस माना जाता था। तब्बू फराह की छोटी बहन हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली फराह नाज ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के पीक पर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं। फराह नाज की पहली फिल्म फासले थी जो 1985 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media
मीनाक्षी शेषाद्रि 80 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उन्होंने 1983 में रिलीज हुई फिल्म पेंटप बाबू से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें