फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को छोड़ वापस भारत नहीं लौटना चाहते सोनू निगम, परदेस में ही कर लिया वर्क फ्रॉम होम का इंतजाम

Sun, 14 Jun 2020 01:50 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय संगीत की दुनिया के जाने माने गायक सोनू निगम मार्च के महीने में हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन की शुरुआत से ही दुबई में फंसे हुए हैं। भारत में अनलॉक-1 लागू हो जाने के बावजूद वह इस स्थिति में भारत लौटने के लिए फिलहाल कोई योजना नहीं बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोनू निगम की चिंता का कारण उनका परिवार है। वह नहीं चाहते कि वह अपने परिवार को दुबई में छोड़कर मुंबई में अकेले आइसोलेशन में रहें। सोनू निगम ने दुबई में अपने निवास स्थान पर एक छोटे-मोटे स्टूडियो की व्यवस्था कर रखी है जिसका वो खुद ही संचालन करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम का कहना है, 'मैं भारत आऊंगा लेकिन फिलहाल के लिए यहीं रुकना चाहता हूं। मेरा खुद का एक होम स्टूडियो भी है जिसको मैं खुद ही संचालित कर लेता हूं। इससे मेरा काम भी चल जाता है। जब तक सभी जगहों पर कॉन्सर्ट वगैरह करने की व्यवस्था फिर से बहाल नहीं हो जाती तब तक मुझे ऐसा कोई भी कारण नहीं दिखता कि मैं अपने बेटे को यहां दुबई में छोड़कर खुद जाकर अकेला मुंबई में आइसोलेशन में रहूं।'

4 of 5
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम का मानना है कि मौजूदा स्थिति के दौरान फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों के लिए उनकी राय एकदम साफ हो चुकी है। वह कहते हैं, 'प्रकृति को लेकर मेरे दिमाग में जो धारणा बनी हुई थी वह अब एकदम सही साबित हो रही है। सच वह नहीं था जो मुझे बताए जाने की कोशिश की जा रही थी। मैं ऐसे लोगों से घिरा हुआ था जो म्यूजिक इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री का खुद को माई बाप समझते थे। अब मैं सफलता के बारे में अपने विचारों और उनकी सफलता की धारणा में भली-भांति अंतर देख सकता हूं। क्योंकि, आजकल सब कुछ मेरे सामने हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला
सोनू पीएम केयर्स फंड के लिए अपना योगदान देते रहे हैं। प्रधानमंत्री राहत कोष में फंड जुटाने के लिए ऑनलाइन कॉन्सर्ट में भी सोनू ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, 'हमने यहां रहकर कई गीत बनाए लेकिन जो गीत 'जयतु जयतु भारतम' इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन के साथ मिलकर हम 211 गायकों ने बनाया, वह मेरा पसंदीदा रहा। यह एक तरह से विश्व रिकॉर्ड भी है।'

पढ़ें: आर्थिक तंगी से जूझ रहे फिल्म 'मुन्नाभाई' के ये अभिनेता, पता चलते ही मदद के लिए आगे आए सोनू सूद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें