आमतौर पर किसी भी इंसान के दो रूप होते हैं, एक तो वो जो वह सबके सामने दिखाता है और दूसरा वो जिसे वह लोगों से छिपा के रखना पसंद करते हैं। फिल्मी सितारों की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही है। वह अपनी रील और रियल लाइफ दोनों को अलग रखते हैं। लेकिन फैंस को एक्टर्स की निजी जिंदगी में ज्यादा दिलचस्पी होती है। हमेशा फैंस ये जानने की कोशिश में लगे रहते हैं कि उनके पसंदीदा सितारे कैसी जिंदगी जीते हैं और वह अपने जीवन में क्या कुछ करना पसंद करते हैं। इसी क्रम में फैंस ये जानने के भी इच्छुक होते हैं कि आखिर उनके पसंदीदा सितारे अपने बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड या फिर पति-पत्नी का नंबर किस नाम से सेव करते हैं। तो चलिए आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।