फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलॉग नहीं मेकअप के दम पर हिट हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में, 60 के बिग बी बने थे 10 साल के बच्चे

Thu, 08 Nov 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
amitabh bachchan - फोटो : instagram
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज हुआ । इस फिल्म में अक्षय विलेन के रोल में हैं । वो एक क्रो मैन की भूमिका निभाएंगे । फिल्म के ट्रेलर में दिखा कि अक्षय बेहद भयानकर लग रहे हैं । यहां तक कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है । ये सब उनके मेकअप का कमाल है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
2.0
फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान अक्षय कुमार ने बताया था कि उन्होंने इतना मेकअप अपने अब तक के करियर में कभी नहीं किया । फिल्म में अक्षय का रोल बेहद चुनौतीपूर्ण था । इसके लिए लगभग 4 घंटे का मेकअप करने करना थी और फिर डेढ़ घंटा इसे छुड़ाने में लगता था । 
 
विज्ञापन

3 of 6
2.0
अक्षय कुमार की ये फिल्म 600 करोड़ रुपए में बनी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि 2.0 सुपरहिट होगी । इसी तरह फिल्म में रजनीकांत का भी कमाल का मेकअप किया गया । 67 वर्षीय रजनीकांत को रोबोट का लुक देना भी आसान नहीं था । बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनीं जो हीरो के मेकअप के दम पर हिट हुई हैं ।

4 of 6
रणबीर कपूर
संजू- कुछ समय पहले आई फिल्म संजू में भी रणबीर कपूर का ऐसा मेकअप किया गया था जिससे वो हूबहू संजय दत्त की तरह लग रहे थे । इस फिल्म ने भी बॉलीवुड में ताबड़तोड़ कमाई की थी । रणबीर कपूर ने बताया था कि एक लुक देने में करीब 6-7 घंटे लगते थे और 30 सेकेंड में रिजेक्ट कर दिया जाता था । करीब 6-7 लुक रिजेक्ट करने के बाद पर्फेक्ट लुक मिला ।
विज्ञापन

5 of 6
amitabh bachchan - फोटो : twitter
Paa- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' में उन्होंने बेहतरीन काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ बेटे अभिषेक भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अमिताभ ने पहली बार ऐसा रोल किया था जिसमें उनके मेकअप के लिए आर्टिस्ट को 4 से 5 घंटे रोजाना लगते थे। इतना ही नहीं इसे हटाने के लिए भी कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahrukh khan - फोटो : twitter
फैन- साल 2016 में किंग खान फिल्म 'फैन' लेकर आए । इसमें उनका डबल रोल देखने को मिला। फिल्म के लिए काम साल 2014 में ही शुरू हो गया था जिसमें उनके फेस पर डिजिटल इनहेंस्मेंट और वीएएफएक्स पर काम चल रहा था लेकिन 20 से 30 शॉट्स करने के बाद ये तकनीक फेल साबित हुई। इसके बाद हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनन को बुलाया गया। इस मेकअप में शाहरुख को 25 साल का दिखाना था जिसे तैयार करने में कई घंटे लगा करते थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें