फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: बिहार पहुंचे सोनू सूद का हुआ लिट्टी-चोखा से स्वागत, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 22 Sep 2022 07:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर सोनू सूद फिल्मों के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी काफी मशहूर हैं। लोगों की मदद के लिए वह हर समय सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि पूरे देश में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर जहां भी जाते हैं लोग उनके लिए इकट्ठा हो जाते हैं। हाल ही में सोनू बिहार की राजधानी पटना पहुंचे जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके चाहने वाले अपने फेवरेट सितारे के लिए बिहार की मशहूर डिश लिट्टी चोखा लाए थे। सोनू ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

2 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद ही शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर को लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा, 'बिहार ने स्वागत लिट्टी चोखा से किया। आभार।' इसके साथ उन्होंने हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया।
विज्ञापन

3 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर के वीडियो पोस्ट करते ही यह तेजी से वायरल होने लगा। लोग जमकर एक्टर के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने दुनियाभर के लोगों के बीच में यह इज्जत कमाई है।' एक और यूजर ने लिखा, 'किंग ऑफ बिहार।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Brahmastra Box Office Collection Day 14: घट रही ब्रह्मास्त्र की कमाई? सिर्फ इतना रहा दूसरे गुरुवार का कलेक्शन
 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म आचार्य में सोनू सूद - फोटो : social media
एक्टिंग करियर की बात करें तो सोनू साल 1999 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। हाल ही में वह फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। बॉलीवुड के अलावा सोनू साउथ में भी बहुत मशहूर हैं। वह अब तक कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। आखिरी बार वह चिरंजीवी और राम चरण के साथ फिल्म 'आचार्य' में दिखे थे।
Bigg Boss 16: क्या राज कुंद्रा की दो शर्तों के आगे झुकेंगे 'बिग बॉस'! पूरे सीजन की फीस सुनकर लगेगा तगड़ा झटका
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें