शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बड़े पर्दे पर जब भी इनकी एंट्री होती है, तो फैंस सिटियां और तालियों से इनका स्वागत करते हैं। दोनों ही दिग्गज एक दूसरे को काफी पसंद भी करते हैं। अमिताभ और शाहरुख के कई किस्से लोगों के बीच काफी मशहूर हैं, एक बार शाहरुख ने अमिताभ को ऐसा कुछ बोल दिया था जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और यह सब ऑन कैमरा हुआ था।