फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 'मैं उसे कई बार खोने वाली थीं... ', बेटी मालती के प्रीमैच्योर बर्थ पर प्रियंका का बड़ा खुलासा

Fri, 28 Apr 2023 08:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटी मालती मैरी के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की देसी गर्ल अब 'सिटाडेल' में आने के बाद हॉलीवुड की नाडिया सिंह बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'सिटाडेल' आज अमेजन प्राइम पर आखिरकार रिलीज हो ही गई है। अभिनेत्री ने अपनी पूरी टीम के साथ अलग-अलग देशों में जाकर सीरीज का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के कई राज खोले। इसी क्रम में हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्होंने मालती के प्रीमैच्योर बर्थ के साथ डील किया और उनके अनुभव कैसा था। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। हाल ही में दिए साक्षात्कार में, प्रियंका ने मालती मैरी के प्रीमेच्योर बर्थ और उन बेहद मुश्किल दिनों के बारे में बात की जब उन्हें लग रहा था कि वह उसे खो देंगी। प्रियंका और निक के घर लाने से पहले 100 दिनों तक मालती मैरी एनआईसीयू में थी।  
Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर राहा का चेहरा दिखाएंगे आलिया-रणबीर? अभिनेत्री ने बेटी को लेकर किए कई खुलासे
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका ने कहा कि वह मालती के जन्म के बाद अपना पहला मदर्स डे इसलिए नहीं मना पाईं क्योंकि उन्हें मां बने लंबा समय नहीं हुआ है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि मालती ने उन्हें ऐसा कर दिया है, मानो जैसे वह उसके ही आगे-पीछे घूमती हों। प्रियंका यह भी नहीं जानती कि वह उसे कैसे अनुशासित कर पाएंगी क्योंकि वह उनके अंदर ही नहीं है।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा बोलीं, 'मैं उसे इतनी बार खोने के करीब थी कि वह मुझसे कोई भी चीज करा सकती है। मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि वह सबसे ज्यादा खुश रहे। वह एक सुपर स्माइली, खुश बच्चा है, और यह मेरा लक्ष्य ही उसे खुश देखना है। हर बार जब वह मुस्कुराती है, तो मेरी दुनिया रोशन हो जाती है। मैं बस यही करना चाहती हूं।'
Suhana Khan: बिकिनी पहन सुहाना ने बरपाया कहर, समंदर किनारे कातिल अदाओं से फैंस को किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिटाडेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो द रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडल' आज रिलीज हो गई है। छह एपिसोड की इस सीरीज के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर आज अमेजन प्राइम वीडियो पर हो चुका है। इसके बाद एक-एक एपिसोड को 26 मई तक हर हफ्ते रिलीज किया जाएगा। हाल ही में लंदन में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें