इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने वीर और कुणाल के साथ फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बीटीएस तस्वीरें पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "कोई सिसकने वाली कहानियां नहीं, और यहां कोई बहाना भी नहीं। मुझे देल्ही बेली बहुत पसंद है। हम लोगों ने इस फिल्म पर हर एक दिन काम किया था। मुझे दो चीजों पर यकीन था। पहला, यह जीवन में एक बार मिलने वाली फिल्म थी, जिसका हिस्सा बनकर आप खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं। दूसरा, सेंसर बोर्ड इस तरह की चीज कभी पास नहीं करने देगा। मुझे खुशी है कि मेरी केवल दूसरी बात गलत निकली।