फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 3 Box Office Collection Day 11 : कोरोना वायरस का पड़ा कलेक्शन पर असर, जानिए अब तक कितने जुटाए

Tue, 17 Mar 2020 08:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
baaghi 3 - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट का कारण कोरोना वायरस का खतरा बढ़ना है। कोरोना की वजह से ज्यादातर राज्यों में सिनेमाघर बंद करने के आदेश दिए गए हैं जिसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ा है। इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। जानिए 11वें दिन ये फिल्म कितना कलेक्शन जुटाने में कामयाब हो पाई। 
विज्ञापन

2 of 5
Baaghi 3 - फोटो : twitter
अनुमान के मुताबिक 'बागी 3' फिल्म ने 11वें दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'बागी 3' ने पहले दिन 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिर शनिवार को यानी दूसरे दिन 16.03 करोड़, तीसरे दिन 20.30 करोड़ और चौथे दिन 9.06 करोड़ जुटाए। वहीं पांचवें दिन 14.05 करोड़ का कलेक्शन किया। 
विज्ञापन

3 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें दिन के कलेक्शन के बाद इसके आंकड़े गिरते नजर आ रहे हैं। 'बागी 3' के छठे दिन 8.03 करोड़ कमाए। वहीं सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म के 5.70 करोड़ रुपये कमाए और आठवें दिन 2.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई। नौवें दिन 1.50 करोड़ और 10वें दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से 11वें दिन का कलेक्शन मिलाकर इस फिल्म ने अभी तक कुल 97.87 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

4 of 5
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख और जमील खौरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baaghi 3 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'बागी 3' का बजट लगभग 70 करोड़ है। देश में इसे 4,400 स्क्रीन्स और विदेश में 1,100 स्क्रीन्स मिले हैं। 'बागी 3' केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 'बागी 3' इस साल की विदेश में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई है।

ये हैं शरमन जोशी की खूबसूरत पत्नी, इतने बड़े विलेन की बेटी होने के बाद भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें